हेल्थ

Monsoon Health Tips : बारिश में भीगने के बाद हुआ है सर्दी-जुकाम, तो तुरंत करें ये काम, हमेशा रहेंगे चुस्त दुरुस्त

Home Remedies for Monsoon Disease : बारिश अपने साथ राहत और समस्याएं एक साथ लाती है। यदि आप मानसून में होने वाले सर्दी-जुकाम से परेशान हैं और इससे निजात पाने के लिए कुछ कारगर घरेलू उपाय अपनाना चाहते हैं, तो आपको हमारे बताए ये घरेलू नुस्खे ट्राई करने चाहिए। आइए जानते हैं मानसून रोगों के लिए घरेलू उपचार...

Image

home remedies for monsoon problem

Home Remedies for Monsoon : दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे देश में मानसून ने अपनी दस्तक दे दी है। भीषण गर्मी से राहत दिलाने वाली बारिश आपको कई तरह की समस्याओं का शिकार भी बना सकती है। बारिश में आप ठंड का मजा लेने के लिए यदि भीगते हैं, तो आपको खांसी-जुकाम होना भी लगभग तय हो जाता है। यदि आप बारिश में भीगने के कारण सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं का शिकार बन गए है, तो आपको कुछ कारगर घरेलू उपाय अपना लेने चाहिए। आज हम आपको इसके लिए कुछ कारगर उपाय बताने चाहिए।

अदरक की चाय

प्रकृति ने अदरक में भरपूर हेल्दी गुणों का समावेश किया है। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो आपकी गले की सूजन को कम करके खांसी में राहत दिलाते हैं। 2 इंच अदरक के टुकड़े को कूटकर 1 गिलास पानी में उबालकर पीने से आपको काफी राहत मिलती है।

हल्दी और दूध

रात मे सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीना आपको मानसून के दौरान होने वाली हेल्थ प्रॉब्लम से बचाए रखता है। हल्दी में करक्यूमिन नामक यौगिक होता है, जो असरदार एंटी‑बैक्टीरियल और एंटी‑वायरल तत्व है। 1 गिलास दूध में आप 1/2 चम्मच हल्दी मिलाकर पी सकते हैं।

काली मिर्च की चाय

काली मिर्च की चाय की सेवन करना आपको सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से बचाकर रख सकता है। एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर काली मिर्च आपके शरीर को गर्म करने का काम भी करती है। काली मिर्च की आप चाय बनाकर पी सकते हैं। इसके अलावा आप काली मिर्च का पाउडर करके घी मिलाकर चाट भी सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article