Dengue: डेंगू के मामले इन दिनों काफी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए मच्छरों को घर से बाहर निकालना बेहद जरूरी हो गया है। घर में सबसे ज्यादा मच्छर परेशान करते हैं। ऐसे में इनसे छुटकारा पाना एक बड़ा टास्क हो चुका है। मच्छरों से बचने के लिए लोग घर के खिड़की दरवाजे बंद रखते हैं। बावजूद इसके मच्छर अपना आतंक मचाने से पीछे नहीं रहते। मच्छरों को भगाने के लिए लोग कॉइल का भी इस्तेमाल करते हैं लेकिन कॉइल का धुंआ सेहत को काफी नुकसान पहुंचाता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ घरेलू नुस्खे की मदद से आप मच्छरों से छुटकारा पा सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप घर से मच्छरों को भगा सकते हैं और डेंगू जैसी बीमारी से बच सकते हैं।
मच्छरों को भगाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे- home remedies to remove mosquitoes
लहसुन की कलियां
अगर आपके घर में मच्छरों का आतंद बढ़ गया है तो लहसुन की कलियां को पानी में उबाल लें। फिर इस पानी को बोतल में भरकर स्प्रे करें। लहसुन की गंध से मच्छर तेजी से भाग जाएंगे।
नींबू और लौंग
मच्छरों के आतंक से छुटकारा पाने के लिए नींबू और लौंग का इस्तेमाल काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए नींबू को काट लें और फिर इसमें लौंग खोंस दें और घर में थोड़ी-थोड़ी दूरी पर इसे रखें। मच्छर खट्टी चीजों की स्मेल से दूर भागते हैं।
कपूर
कपूर की महक भी मच्छरों को पसंद नहीं होती है। ऐसे में मच्छरों को भगाने के लिए आप घर के दरवाजे बंद कर दें और कपूर जलाएं। इससे मच्छर जल्दी भाग जाएंगे।
सिटरोनेला कैण्डल
मच्छरों को भगाने के लिए आप सिटरोनेला कैण्डल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये लेमनग्रास ऑइल से बना होता है जिसकी महक मच्छरों को बिल्कुल पसंद नहीं होती है। ये मच्छरों को भगाने में बेहद कारगर है।
