हेल्थ

योनि की त्वचा गई है छिल, खुजली ने कर दिया है परेशान, तो बस अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगी राहत

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Nov 24, 2023, 01:23 PM IST

Tips to Get Relief In Vaginal Peeling: योनि की सही देखभाल और सफाई ना करने की वजह से खुजली और इंफेक्शन जैसी समस्याएं होने लगती है। इसकी वजह से स्किन छिल जाती है जो वजाइना से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का कारण बनती है। वजाइनल पीलिंग यानी योनि की त्वचा छिलने पर काफी इरिटेशन होती है। ज्यादातर मामलों में बैक्टीरियल या फंगल इंफेक्शन के कारण यह समस्या होती है।

Image

Vaginal Infection

Tips to Get Relief In Vaginal Peeling: योनि की सही देखभाल और सफाई ना करने की वजह से खुजली और इंफेक्शन जैसी समस्याएं होने लगती है। इसकी वजह से स्किन छिल जाती है जो वजाइना से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का कारण बनती है। वजाइनल पीलिंग यानी योनि की त्वचा छिलने पर काफी इरिटेशन होती है। ज्यादातर मामलों में बैक्टीरियल या फंगल इंफेक्शन के कारण यह समस्या होती है। लेकिन कुछ मामलों में डिहाइड्रेशन और हाइजीन का ध्यान ना रखने की वजह से इस तरह की समस्याएं होती है। ऐसे में योनि के हिस्से का बेहद खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं।

क्लिनिकल फार्माकोलॉजी और टॉक्सिकोलॉजी में एमडी, डॉ. आशीष बजाज का मानना है कि कैंडिडल योनि संक्रमण बहुत आम हैं और समय रहते इसका इलाज करने से इस समस्या से जल्द निजात मिल सकता है। अगर ध्यान न दिया जाए, तो ये योनि में.....

Tips to Get Relief In Vaginal Peeling

बर्फ से करें सिकाई

खुजली और इरिटेशन की समस्या से जल्द निजात पाने के लिए बर्फ से सिकाई कर सकते हैं। ऐसा करने से त्वचा को छिलने से बचाया जा सकता है। अगर त्वचा छिल गई है तो इससे सिकाई करें। ऐसा करने से आपको जल्द आराम मिलेगा।

एंटी-फंगल क्रीम इस्तेमाल करें

इंफेक्शन से जल्द राहत पाने के लिए आप एंटी-फंगल क्रीम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से आपको कुछ ही दिनों में राहत मिल जाएगी।

टाइट कपड़े पहनने अवॉइड करें

कई बार टाइट कपड़े पहनने की वजह से वजाइना में पसीना बढ़ता है, जो बैक्टीरियल इंफेक्शन का कारण भी बन जाता है। ऐसे में टाइट अंडरगारमेंट्स पहनना अवॉइड करें।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article