हेल्थ

रोज रोज सिर में हो रहा दर्द, तो अपना लें ये घरेलू उपचार, नहीं होगी दवाओं की जरूरत

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Nov 28, 2023, 02:31 PM IST

सिर में दर्द होना एक आम समस्या है। इससे हर तीसरा व्यक्ति परेशान रहता है। लेकिन कई बार ये इतना ज्यादा तेज होता है कि इसे बर्दाश्त कर पाना बेहद मुश्किल हो जाता है। ऐसे में सिर दर्द की समस्या से निजात पाने के लिए लोग कई तरह की दवाओं का सेवन करते हैं। लेकिन ज्यादा दवाई लेना सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

Image

home remedies to get rid of headache

सिर में दर्द होना एक आम समस्या है। इससे हर तीसरा व्यक्ति परेशान रहता है। लेकिन कई बार ये इतना ज्यादा तेज होता है कि इसे बर्दाश्त कर पाना बेहद मुश्किल हो जाता है। ऐसे में सिर दर्द की समस्या से निजात पाने के लिए लोग कई तरह की दवाओं का सेवन करते हैं। लेकिन ज्यादा दवाई लेना सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि सिर दर्द की समस्या से निजात पाने के लिए आप घरेलू उपचार अपनाएं। घरेलू उपचार की मदद से आपका सिर दर्द भी दूर हो जाएगा और आपको उसका साइड इफेक्ट भी नहीं होगा। आज हम आपको कुछ घरेलू उपचार के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप सिर दर्द को दूर भगा सकते हैं।

सिर दर्द के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाएं - Home remedies for head pain in hindi

पेपरमिंट ऑयल

पेपरमिंट तेल में मेंथॉल होता है जो सिर दर्द को दूर करने में काफी सहायक है। अगर आपको काफी तेज सिर दर्द हो रहा है तो माथे पर या अपने नक की खाली में तेल को डिल्यूट करके लगाएं और धीरे से मालिश करें। ऐसा करने से आपको जल्द आराम मिलेगा।

peppermint oil

peppermint oil

अदरक की चाय

अदरक में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो सिरदर्द की समस्या से निजात दिलाने में बेहद सहायक है। अदरक की चाय पीने से आपको 10-15 मिनट में ही आराम मिल जाएगा।

Ginger tea

Ginger tea

लैवेंडर ऑयल

इसकी सुगंध को सांस लेने से सिर दर्द की समस्या से जल्द आराम मिल सकता है। ऐसे में अगर आप सिर दर्द की समस्या से परेशान हैं तो लैवेंडर ऑयल लगाएं।

lavender oil

lavender oil

लौंग

Clove

Clove

आप तवे पर लौंग की कुछ कलियों को गर्म कर लें। फिर इसे रूमाल में बांध लें और स पोटली को सूंघते रहें। इससे सिर दर्द से आपको जल्द आराम मिलेगा।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article