क्या आप भी उन लोगों में शामिल हैं जिन्हें रोज सुबह टॉयलेट में काफी देर तक समय बिताना पड़ता है। यदि हां तो आपको समझ लेना चाहिए कि आप कब्ज की गंभीर समस्या से परेशान हैं। लाइफस्टाइल की कमियां और खाने में फाइबर की मात्रा कम होना ये मुख्य रूप से कब्ज के कारण बनते हैं। जिससे निपटने के लिए कुछ लोग तरह-तरह की दवाइयों का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि आज हम आपको कुछ ऐसे कारगर घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जो आपकी कब्ज की समस्या का स्थाई समाधान कर सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
सुबह उठने के बाद पिएं गर्म पानी
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो सुबह खाली पेट हल्का गर्म पानी पीने से आपके पेट की मसल्स को काफी रिलैक्स मिलता है। जिससे आपका पाचन तंत्र एक्टिवेट हो जाता है। इसके साथ ही पानी आपकी आंतों में पहुंचकर मल को मुलायम कर देता है, जिससे मल त्याग में काफी आसानी होती है। यदि आप मल त्याग की प्रक्रिया को तेज करना चाहते हैं, तो आपको उठने के बाद 1 गिलास गुनगुना पानी जरूर पीना चाहिए।
कब्ज ठीक करने के अन्य उपाय
फाइबर रिच डाइट लें
अपने खाने में आप फाइबर की मात्रा को बढ़ाएं, जिससे आपको मल त्याग में आसानी हो सके। आपकी डाइट में ओट्स, साबुत अनाज और हरी सब्जियों के अलावा ताजे फल जरूर शामिल होने चाहिए। यह आपकी कब्ज की समस्या को ठीक कर सकता है।
एक्सरसाइज है जरूरी
रोजाना एक्सरसाइज करने से आपको कब्ज की समस्या से निजात मिल सकती है। इसके लिए आप रोजाना वॉक, योग और कुछ एक्सरसाइज को लाइफस्टाइल का हिस्सा बना सकते हैं। यह आपकी आंतों को एक्टिवेट करता है, जिससे कब्ज त्यागने में आसानी होती है।
वॉटर इंटेक बढ़ाएं
भरपूर पानी पीना भी आपको कब्ज की समस्या से बचा सकता है, क्योंकि पानी आपके मल को नरम करने का काम करता है। आपको रोजाना कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
