हेल्थ

Constipation Remedies: कब्ज की वजह से टॉयलेट में हो रहे हैं परेशान, आजमाएं ये आयुर्वेदिक तरीका

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 27, 2022, 12:43 AM IST

Constipation Remedies: कब्ज की परेशानी को दूर करने के लिए आप कई तरह के आयुर्वेदिक नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। इससे आपको काफी आराम मिलेगा। आज हम आपको इस लेख में कुछ असरदार नुस्खों के बारे में बताएंगे, जिससे कब्ज से आराम पा सकते हैं। आइए जानते हैं कब्ज की परेशानी दूर करने के लिए आयुर्वेदिक नुस्खा क्या है?

Image

कब्ज की परेशानी दूर करने के आयुर्वेदिक नुस्खे

KEY HIGHLIGHTS
  • मुलेठी के सेवन से कब्ज से पा सकते हैं आराम
  • अरंडी का तेल कब्ज की परेशानी को कर सकता है दूर
  • कब्ज की परेशानी दूर करने के लिए खाएं मुनक्का

Constipation Remedies: कब्ज की परेशानी होने पर मल त्यागने में काफी ज्यादा परेशानी होती है। ऐसे में लंबे समय तक टॉयलेट में बैठना पड़ जाता है। इसके अलावा कब्ज की परेशानी होने पर आपको सिरदर्द, भूख न लगना, अपच, जी मिचलाना जैसी परेशानी महसूस होती है। कब्ज से राहत पाने के लिए फाइबर से भरपूर आहार का सेवन करना चाहिए। वहीं, पेट को स्वस्थ रखने वाले आहार को अपनी डाइट में शामिल करने की जरूरत होती है। अगर आप कब्ज से परेशान हैं, तो इसके लिए आप कुछ असरदार नैचुरल उपायों का सहारा ले सकते हैं। आज हम आपको कब्ज की परेशानी से जूझ रहे लोगों के लिए आयुर्वेदिक नुस्खा बताएंगे, जो काफी कारगर साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कब्ज की परेशानी को कैसे करें दूर?

कब्ज की परेशानी दूर करने के आयुर्वेदिक नुस्खे?

मुनक्का के सेवन से पाएं कब्ज से राहत

कब्ज की परेशानी को दूर करने के लिए मुनक्का का सेवन करना आपके स्वास्थ्य के लिए हेल्दी हो सकता है। इसके लिए लगभग 10 से 15 मुनक्का रातभर पानी में भिगोकर छोड़ दें। इसके बाद सुबह इसके बीज निकालकर दूध में उबालकर पी जाएं। इससे आपको कब्ज से राहत मिल सकती है।

अरंडी का तेल कब्ज से दिलाए छुटकारा

कब्ज से छुटकारा पाने के लिए आप अरंडी के तेल का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए रात में सोने से पहले 1 गिलास दूध लें। इसमें 1 से 2 चम्मच अरंडी का तेल मिक्स करें। इसके बाद इससे पी जाएं। इससे कब्ज की परेशानी दूर हो सकती है।

बेल है फायदेमंद

कब्ज से राहत पाने के लिए बेल आपके लिए काफी असरदार नुस्खा हो सकता है। इसके लिए आधा कप बेल का गुदा लें। इसमें 1 चम्मच गुड़ को मिक्स करके इसका सेवन करें। इससे आप कब्ज की परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं।

मुलेठी से मिलेगा लाभ

टॉयलेट में अगर आप बैठ-बैठकर परेशान हो रहे हैं तो मुलेठी आपके लिए असरदार हो सकता है। इसका सेवन करने के लिए 1 गिलास पानी में एक चम्मच मुलेठी का पाउडर और 1 चम्मच गुड़ मिलाकर इसका सेवन करें। इससे कब्ज की परेशानी कुछ ही दिनों में ठीक हो जाएगी।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article