हेल्थ

सर्दी-जुकाम और बुखार ने किया है परेशान, तो कारगर साबित होंगे ये घरेलू नुस्खे, बिना दवा के मिलेगा पूरा आराम

Home remedies for cough cold and fever : मानसून के मौसम में इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। जिससे कई तरह के मौसमी रोगों का खतरा बढ़ जाता है। इस मौसम में बैक्टीरिया और वायरस भी तेजी से पनपने लगते हैं। जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। यही कारण है कि मानसून में लोग सर्दी-जुकाम, बुखार जैसे रोगों से पीड़ित रहते हैं। आइए जानते हैं इनके लिए कारगर घरेलू उपाय...

Image

home remedies for cold and fever

Home remedies for cough cold and fever : सर्दी-जुकाम और हल्का बुखार बदलते मौसम में होने वाली ये सबसे आम बीमारियां हैं। वहीं मानसून के मौसम में ये समस्याएं काफी बढ़ने लगती हैं। क्योंकि इस मौसम में संक्रमण का खतरा काफी बढ़ जाता है। बारिश के बाद चलने वाली ठंडी हवाएं और दिन में निकलने वाली धूप हमें बीमार करने का परफेक्ट कॉम्बिनेशन बनाती हैं। इस मौसम में कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग जल्दी प्रभावित हो जाते हैं। हालांकि इससे कोई गंभीर समस्या नहीं होती है, लेकिन सर्दी-जुकाम और बुखार के कारण हमारे शरीर को कई परेशानी झेलनी पड़ती है। और कामकाज पर भी असर पड़ता है। हालांकि अच्छी बात यह है कि सर्दी-जुकाम और बुखार को ठीक करने के लिए हमेशा दवाइयों पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको घर में मौजूद कुछ आसान और कारगर नुस्खे बताएंगे, जो इन समस्याओं से राहत दिलाने में बेहद मददगार साबित हो सकते हैं।

खांसी, जुकाम और बुखार के लिए घरेलू उपचार - Home remedies for cough cold and fever

अदरक और शहद

खांसी और गले के इन्फेक्शन को ठीक करने के लिए अदरक में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी कारगर साबित होते हैं। ये आपको खांसी और जुकाम से तेजी से राहत देते हैं। अदरक के साथ शहद आपके गले को आराम पहुंचाने के साथ-साथ शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। इसका सेवन करने के लिए आप एक चम्मच अदरक का रस निकालें और उसमें आधा चम्मच शहद मिक्स करके दिन में 2-3 बार लें।

तुलसी की चाय

आयुर्वेद में तुलसी को "औषधियों की रानी" कहा जाता है। सर्दी-जुकाम और बुखार को ठीक करने में ये बेहद असरदार है। तुलसी के 4-5 पत्तों को 1 कप पानी में उबालकर इसका काढ़ा तैयार कर लें, ये आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। इसका सेवन करने के लिए आप रोजाना सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। इसमें आप शहद डालकर भी सेवन कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article