हेल्थ

Home Remedies : मौसम बदलते ही पड़ गए बीमार? सर्दी-जुकाम से बचाएंगे ये आसान घरेलू उपाय

Home Remedies : सर्दियों की शुरुआत में लोगों को सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी परेशानियां अपनी गिरफ्त में ले लेती हैं। इससे बचने के लिए कुछ घरेलू उपाय कारगर साबित हो सकते हैं। जैसे - तुलसी का काढ़ा, अदरक-शहद का मिश्रण, हल्दी वाला दूध, नींबू पानी और भाप लेना — ये आसान नुस्खे इम्युनिटी बढ़ाते हैं और मौसम के बदलाव में आपको सुरक्षित रखते हैं।

Image

Ayurvedic remedies for cough cold

Home Remedies : सर्दियां आते ही सर्दी-जुकाम, खांसी और गले में खराश जैसी परेशानियां काफी बढ़ जाती हैं। चारों तरफ बहने वाली ठंडी हवा और प्रदूषण का कहर इसे हमारे लिए और परेशानी का कारण बना देते हैं। इस मौसम में हमारा इम्यून सिस्टम कमजोर पड़ जाता है। ऐसे में कुछ आयुर्वेद नुस्खे अपनाकर न सिर्फ इम्यूनिटी बूस्ट की जा सकती है, बल्कि समस्याओं से राहत भी पाई जा सकती है। आइए जानें कुछ आसान और असरदार घरेलू उपाय, जो सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से निजात दिलाएंगे।

1. तुलसी का काढ़ा

तुलसी को आयुर्वेद में 'महाऔषधि' कहा गया है। तुलसी, अदरक, काली मिर्च और थोड़ा शहद मिलाकर तैयार किया गया ये काढ़ा रोज सुबह या रात में पीने से सर्दी-जुकाम ठीक होता है।

2. अदरक और शहद

अदरक में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं वहीं शहद की तासीर गर्म होती है, जो गले के दर्द और खांसी जैसी समस्याओं में आराम दिलाती है। इसके लिए एक चम्मच अदरक का रस और आधा चम्मच शहद मिलाकर दिन में दो बार लें। यह खांसी और कफ दोनों के लिए ये एक रामबाण नुस्खा है।

3. हल्दी वाला दूध

हल्दी वाला दूध पीने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है। क्योंकि हल्दी में मौजूद करक्यूमिन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। सोने से पहले गुनगुने दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पीएं।

4. नींबू और गुनगुना पानी

गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीना इम्यूनिटी को बूस्ट रखता है। विटामिन C से भरपूर ये ड्रिंक आपकी सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाती है। इससे इम्यून सिस्टम एक्टिव रहता है और एलर्जी या सर्दी-जुकाम से बचाव होता है।

निष्कर्ष

सर्दियों में सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों से बचने के लिए जरूरी है कि आप अपने शरीर और इम्यूनिटी को मजबूत रखें। यदि आप कुछ आयुर्वेदिक उपायों को रोजमर्रा की दिनचर्या में शामिल करते हैं, तो बिना दवाइयों के भी आप सर्दी-जुकाम से निजात पा सकते हैं।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article