Home Remedies for Chickenpox: चिकनपॉक्स एक गंभीर वायरल इंफेक्शन है। इसमें खुजली और फ्लू जैसे लक्षण सामने आते हैं। चिकनपॉक्स इंफेक्शन की चपेट में सबसे ज्यादा बच्चे आते हैं। इस इंफेक्शन में वायरस इंफेक्टेड व्यक्ति के संपर्क में आने से तो फैसला ही है लेकिन इसके साथ साथ ये हवा के माध्यम से भी आसानी से फैलता है। चिकनपॉक्स में शरीर पर पानी से भरे गोल फफोले हो जाते हैं जिनमें हर समय खुजली और जलन महसूस होती है। इसके साथ ही इंफेक्टेड व्यक्ति को तेज बुखार भी रहता है। चिकनपॉक्स होने पर इसके लक्षण तुरंत नहीं बल्कि 1-2 दिन बाद दिखाई देते हैं। 1-2 दिन बाद शरीर पर फफोले होने लगते हैं। इसे ठीक होने में काफी वक्त लगता है। इसके साथ ही इसके दाग काफी लंबे वक्त तक शरीर पर रह जाते हैं। चिकनपॉक्स से इंफेक्टेट व्यक्ति को बहुत ज्यादा कमजोरी और बदन दर्द महसूस होती है। इस इंफेक्शन के इलाज में लक्षणों को ठीक करने की कोशिश की जाती है। चिकनपॉक्स को घरेलू इलाज के जरिए आसानी से ठीक किया जा सकता है। ऐसे में आज हम आपको चिकनपॉस से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं।
हेल्थ
Home Remedies for Chickenpox: चिकनपॉक्स से परेशान है आपका बच्चा, इंफेक्शन से राहत दिला सकते हैं ये घरेलू उपाय
- Edited by: Ritu raj
- Updated Mar 29, 2023, 12:05 PM IST
