Home Remedies for Bhang Hangover in Hindi: होली आपसी दूरियों को मिटाने और जीवन में मस्ती भरने का त्योहार है। होली के दिन लोग रंगों से खेलने के साथ बहुत मस्ती भी करते हैं। इस त्योहार में गुजिया, मालपुआ जैसी मिठाइयां खाना भला किसे पसंद नहीं होता है। इसके साथ ही लोग ठंडाई में भांग पीना भी पसंद करते हैं। कई बार तो हल्का लेकिन कई बार भांग का नशा ज्यादा ही चढ़ जाता है। वहीं कुछ लोगों को तो परेशानी इतनी ज्यादा हो जाती है कि उन्हें अस्पताल भी लेकर जाना पड़ जाता है। ऐसे में हम आपको भांग का नशा उतारने के 4 आसान घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं। इन टिप्स को अपनाकर आप भांग के नशे को आसानी से उतार सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
1. नींबू पानी
नींबू पानी में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जिसे पीने के बाद हमारे शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं और नशा धीरे-धीरे कम होने लगता है। यदि आपको भांग का नशा ज्यादा चढ़ गया है, तो 1 गिलास नींबू पानी तुरंत पी लेना चाहिए। कुछ ही देर में आपका नशा आसानी से उतर जाएगा।
2. दूध और धी
1 गिलास दूध में 2 चम्मच घी मिलाकर पीने से भी आपका भांग का नशा तेजी से उतर जाता है। दरअसल दूध में घी मिलाकर पीने से आपको उल्टी हो सकती है, जिससे आपके शरीर से टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं और आपका नशा उतर जाता है।
3. अदरक
अदरक का 2 चम्मच रस यदि आप भांग के नशे वाले व्यक्ति को पिला देते हैं, तो आपको नशे से तेजी से निजात मिल सकती है। जी हां अदरक में मौजूद जिंजरॉल नाम का तत्व आपके नशे के असर को तेजी से कम कर सकता है। इसके अलावा एक अदरक का टुकड़ा मुंह में भी रख सकते हैं।
4. इमली का पानी
खाने का स्वाद बढ़ाने वाली इमली आपके नशे को भी उतारने का काम करती है। यदि आप भांग के नशे को उतारने का प्रयास कर रहे हैं, तो आपको इमली को पानी में उबाल लें। और इस पानी में गुड़ मिला दें अब इसको ठंडा करके व्यक्ति को पिला लें। थोड़ी ही देर में आपका नशा उतर जाएगा।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
