हेल्थ

जल्द मिल सकती है HIV की वैक्सीन, ट्रायल में ये इन्जेक्शन साबित हुआ 100 फीसदी प्रभावी, रिसर्च में दिखे चौंका देने वाले रिजल्ट

HIV Vaccine May Be Available Soon: एचआईवी संक्रमण की रोकथाम की दिशा में अच्छी खबर आई है। अध्ययन में यह संक्रमण की रोकथाम के लिए वैक्सीन को प्रभावी पाया गया है। महिलाओं पर किए गए एक अध्ययन में लेनकापाविर नामक वैक्सीन को संक्रमण की रोकथाम के लिए 100 फीसदी प्रभावी पाया गया है।

Image

HIV Vaccine May Be Available Soon

HIV Vaccine May Be Available Soon: एचआईवी एक खतरनाक संक्रमण है, जो व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता को पूरी तरह नष्ट कर देता है। यह इम्यूनिटी इस हद तक कम कर देता है कि व्यक्ति बार-बार बीमार पड़ने लगता है। वह किसी भी तरह के वायरस या फ्लू आदि की चपेट में बहुत जल्दी आ जाता है। दुनिया भर में इसके मामले लगातार बढ़ रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के दुनिया भर में एचआईवी की वजह से लगभग 42.3 मिलियन से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इस बीमारी की रोकथाम और उपचार के लिए लगातार वैक्सीन को लेकर लगातार ट्रायल चल रहे हैं।

लेकिन अब जल्द दुनियाभर में एचआईवी की वैक्सीन जल्द उपलब्ध होने के आसार नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि अमेरिका स्थित बायो फार्मा कंपनी जीलेड साइंसेज ने रोग निरोधक दवा के तौर पर वैक्सीन तैयार की है। इस वैक्सीन को साल में दो बार दिए जाने पर संक्रमण से बचाव और इसे फैलने से रोकने में मदद मिल सकती है। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

एचआईवी को रोकने में मदद करेगी ये वैक्सीन

बायो फार्मा कंपनी जीलेड साइंसेज इंजेक्शन लेनकापाविर तैयार किया है। आपको बता दें कि ऐसा दावा किया जा रहा है कि अगर इस वैक्सीन की डोज साल में 2 बार व्यक्ति को दी जाती है, यह तो दवा उन लोगों में संक्रमण को फैलने से रोकने में कारगर साबित हो सकती है, जो अभी तक वायरस के संपर्क में नहीं आए हैं। वायरस की रोकथाम के लिए यह वैक्सीन बहुत कारगर साबित हो सकती है।

महिलाओं में हुआ सफल ट्रायल

न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित एक स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ है कि इंजेक्शन लेनकापाविर को महिलाओं में संक्रमण की रोकथाम में 100 प्रतिशत प्रभावी पाया गया है। अध्ययन में यह बात भी सामने आई है कि इस वैक्सीन के किसी भी तरह के दुष्प्रभाव नहीं देखे गए हैं। अध्ययन में शामिल महिलाओं को साल में 2 बार एचआईवी निवारक लेनकापाविर की डोज दी गई थी।

यह वैक्सीन एचआईवी के संक्रमण की रोकथाम की दिशा में एक महत्वपूर्ण खोज साबित हो सकती है। इस गंभीर वायरस की वजह से हर साल हजारों-लाखों लोग अपनी जान गंवाते हैं। वैक्सीन की मदद से वायरस को दुनिया से खत्म भी किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article