Best Time To Drink Tea According To Ayurveda: चाय पीना तो हम सभी को बहुत पसंद होता है। यह हम भारतीयों के पसंदीदा मॉर्निंग ड्रिंक में से है। सुबह के समय ज्यादातर लोग चाय की चुस्कियां लेते हैं। आंकड़ों की मानें तो 73% लोग सुबह सबसे पहले कॉफी पीना पसंद करते हैं और 64% लोग अपनी सुबह की शुरुआत चाय से करते हैं। वहीं, दिन में कई-कई कप चाय-कॉफी पी जाते हैं। लेकिन जैसा कि हम सभी जानते हैं, किसी भी चीज का अधिक सेवन सेहत के लिए नुकसानदेह होता है। चाय को लेकर अक्सर हेल्थ एक्सपर्ट भी यह सलाह देते हैं कि इनका अधिक सेवन करने से बचना चाहिए। इसके अलावा, आप किस समय चाय का सेवन करते हैं, यह भी चाय के नुकसान को बढ़ाने में योगदान देता है।
आपको बता दें कि अगर आप गलत समय पर चाय का सेवन करते हैं, तो यह शरीर में जहर के समान काम करती है। इसकी वजह से शरीर में कई तरह की बीमारियां पैदा हो सकती हैं। इसलिए अगर आप चाय के शौकीन हैं और सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो आपको चाय पीने के समय का खास ध्यान रखने की जरूरत है। हेल्थ इन्फ्लूएंसर और आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉक्टर दीक्षा भावसार ने सोशल मीडिया पर दिन के ऐसे 3 समय बताए हैं, जब आपको चाय-कॉफी पीने से बचना चाहिए। यहां जानें किस समय इनका सेवन करना होता है हेल्दी।
इस समय पर इन चाय-कॉफी का सेवन करने से बचना चाहिए
1. सुबह सबसे पहले
खाली पेट चाय/कॉफी पीने से शरीर में कोर्टिसोल का उत्पादन प्रभावित हो सकता है, जो प्राथमिक तनाव हार्मोन है, जिससे आप अधिक उदास और चिंतित महसूस करते हैं।
2. भोजन के साथ
चाय/कॉफी की प्रकृति एसिडिक होती है, जो पाचन प्रक्रिया को प्रभावित करती है। यदि आप भोजन में प्रोटीन का सेवन करते हैं, तो चाय से निकलने वाला एसिड प्रोटीन सामग्री को सख्त कर देगा, जिससे इसे पचाना मुश्किल हो जाएगा। भोजन के तुरंत बाद चाय पीने से शरीर द्वारा आयरन के अवशोषण में भी बाधा आती है। भोजन से एक घंटा पहले और बाद में चाय से बचें।
3. शाम को 4 बजे के बाद
चिकित्सा विज्ञान के अनुसार, यदि सोने से 10 घंटे पहले (सोते समय) या कम से कम 6 घंटे पहले कैफीन से परहेज किया जाए तो कैफीन सबसे अच्छा है। अच्छी नींद लेने, लिवर डिटॉक्स, कोर्टिसोल (सूजन) को कम करने के लिए ) और स्वस्थ पाचन के लिए यह बहुत आवश्यक है कि आप शाम के बाद चाय-कॉफी या अन्य कैफीन युक्त चीजों के सेवन से बचें।
किस समय चाय-कॉफी पी सकते हैं?
अगर आप चाय-कॉफी का आनंद लेना चाहते हैं, तो सुबह नाश्ते के 1 घंटे बाद इनका सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, शाम को छोटी-मोटी भूख लगने पर स्नैक्स के साथ भी आप चाय ले सकते हैं। भोजन से 1 घंटा पहले और बाद में इनके सेवन से बचें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
