हेल्थ

एनर्जी का पावर डोज हैं ये 4 देसी नाश्ते, बढ़ाएंगे ताकत और ताजगी, मिटाएंगे सुबह की थकान

Quick And Healthy Indian Breakfast: आपका दिन कैसा जाएगा ये बात काफी हद तक आपके ब्रेकफास्ट पर निर्भर करती है। दिनभर एक्टिव और पॉजिटिव महसूस करने के लिए एनर्जी की जरूरत होती है जो आपको अच्छे नाश्ते से ही मिलती है। ऐसे में एनर्जी का पावर डोज इन 4 देसी नाश्ते को डाइट में शामिल करें।

Image

Healthy Indian Breakfast (photo: canva)

Healthy Indian Breakfast: पूरे दिन की एनर्जी और मूड काफी हद तक सुबह के नाश्ते पर निर्भर करता है। थकान या सुस्ती महसूस ना हो इसके लिए जो खाना आप सुबह खाते हैं, वही पूरे दिन की ऊर्जा तय करता है। सेहतमंद रहने के साथ ही दिनभर एक्टिव और पॉजिटिव महसूस करने के लिए आप इन 4 पारंपरिक भारतीय नाश्ते को डाइट में शामिल कर सकते हैं। प्लेट में कुछ देसी और पौष्टिक चीजें शामिल करने से आपको काफी ज्यादा फायदा हो सकता है।

उपमा: साउथ इंडियन एनर्जी बूस्टर के नाम से मशहूर उपमा को आप डाइट में शामिल कर सकते हैं। स्वादिष्ट होने के साथ-साथ उपमा बेहद पौष्टिक भी है। उपमा में फाइबर, प्रोटीन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं।

दही-चना या दही-अंकुरित मूंग: प्रोटीन का पावरहाउस नाश्ता अगर आपको करना है तो फिर दही-चना या दही-अंकुरित मूंग का विकल्प चुन सकते हैं। प्रोटीन, कैल्शियम और प्रोबायोटिक्स इसके माध्यम से आपको मिल जाएंगे। यह नाश्ता पाचन को मजबूत बनाने के साथ ही पेट को भी हल्का रखता है।

पोहा: हल्का, हेल्दी और एनर्जेटिक नाश्ता आपको पोहा खाने से मिल जाएगा। कार्बोहाइड्रेट और आयरन सुबह के लिए परफेक्ट बूस्टर है जो आपको पोहा से मिल जाता है। पोहा शरीर को तुरंत एनर्जी देता है इसमें चिवड़ा, प्याज, मूंगफली और सब्जियों को एड करके आप अपने नाश्ते को और भी ज्यादा ताकतवर बना सकते हैं।

मूंग दाल चीला: प्रोटीन से भरपूर हल्का नाश्ता करना चाहते हैं तो फिर मूंग दाल चीला खाएं। यह प्रोटीन, फाइबर और एनर्जी से भरपूर होता है। बस ध्यान रखें कि बिना ज्यादा तेल के इसे पकाएं और साथ में हरी चटनी या टमाटर की चटनी लें जिससे इसका स्वाद दोगुना हो जाता है।

prabhat sharma
प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article