Heathy breakfast : वेट लॉस के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं, जिसमें वह घंटों जिम में पसीना बहाने से लेकर अपनी मील को स्किप करने कर सभी तरह के उपायों को फॉलो करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाना छोड़ना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। क्योंकि इससे आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। वहीं जब बात आती है नाश्ते की तो वह और भी जरूरी होता है, क्योंकि नाश्ता हमारे दिन की पहली मील होती है। जिसे दुरुस्त रखना हमारी पहली जिम्मेदारी होती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिम्हें आप अपने ब्रेकफास्ट का हिस्सा बना सकते हैं। यह फूड्स आपकी वेट लॉस जर्नी में भी काफी मदद करते हैं।
वजन घटाने के लिए नाश्ता - Healthy Breakfast for Weight Loss
ओट्स या दलिया
ओट्स या दलिया दोनों ही ब्रेकफास्ट के हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन हैं। अपनी इच्छा के अनुसार आप इसमें चीजों को एड कर सकते हैं। सीजनल फल और सब्जियों को मिलाकर बना ओट्स या दलिया आपके लिए ब्रेकफास्ट का एक शानदार ऑप्शन साबित हो सकता है। इसमें कैलोरी बहुत कम मात्रा में पाई जाती है, जिससे यह आपकी वेट लॉस में भी काफी मदद कर सकता है।
यह भी पढ़ें - देश में आया मंकी पॉक्स का पहला मामला
स्प्राउट्स
मूंग दाल, काले चने और मक्का के दानों को मिलाकार तैयार किया अंकुरित या स्प्राउट्स आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है। इसमें फाइबर और अन्य पोषक तत्वों की मात्रा भरपूर पाई जाती है। जो इसे हमारी सेहत के लिए फायदेमंद बनाती है। इसमें कैलोरी बहुत कम मात्रा में पाई जाती हैं इसलिए यह हमारी वेट लॉस में भी काफी मदद कर सकता है।
मूंग दाल का चीला
मूंग की दाल से बना चीला आपको सेहत और स्वाद दोनों चीजें एक साथ दे सकता है। इसलिए आप इसे अपनी पहली मील का हिस्सा जरूर बना सकते हैं। प्याज, टमाटर, खीरा जैसी चीजों की फिलिंग के साथ तैयार किया गया मूंग दाल का चीला आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इसे आप अपने ब्रेकफास्ट का हिस्सा बनाकर अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बना सकते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
