हेल्थ

सर्दियों में कितनी देर वॉक करना है फायदेदमंद? जान ले वॉकिंग का क्या है सही समय

वॉकिंग सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। सर्दियों में ठंडी हवा की वजह से ज्यादातर लोगों को वॉक करने में दिक्कत होती है। लेकिन सर्दियों में वॉक करने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि सर्दियों में वॉक करने का क्या है सही समय और साथ ही जानेंगे इसके क्या क्या फायदे हैं।

Image

सर्दियों में कितनी देर वॉक करना है फायदेदमंद? जान ले वॉकिंग का क्या है सही समय

वॉक करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। वॉक करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर ढंग से होता है जो हार्ट हेल्थ के लिए लाभदायक है। रोजाना वॉक करने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती है। लेकिन सर्दियों के मौसम में वॉक करना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में कई लोग सर्दियों में वॉक नहीं करते हैं लेकिन क्या आपको मालूम है कि सर्दियों में वॉक करने से शरीर को कितने फायदे मिलते हैं। ऐसे में आज हम आपको सर्दियों में वॉक करने के फायदे के बारे में बताएंगे और साथ ही बताएंगे कि वॉक करने का सही समय क्या होता है।

सर्दियों में वॉक करने के फायदे

वजन करे कंट्रोल

सर्दियों में लोगों का वजन काफी तेजी से बढ़ता है। ऐसे में अगर आप वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं तो नियमित रूप से वॉक करें। नियमित रूप से वॉक करने से आप सर्दियों में अपने वजन को बढ़ने से रोक सकते हैं।

ब्रेन हेल्थ के लिए

सर्दियों में वॉक करने से ब्रेन हेल्थ भी बेहतर रहता है। आप काफी फ्रेश और एनर्जेटिक महसूस करते हैं। वॉक करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।

हार्ट के लिए

सर्दियों के मौसम में कोलेस्ट्रॉल लेवल भी काफी बढ़ जाता है जिसका सीधा असर हार्ट पर पड़ता है। ऐसे में हार्ट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए नियमित रूप से वॉक करना बेहद जरूरी होता है। नियमित रूप से वॉक करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है जिससे स्ट्रोक का खतरा कम रहता है।

ब्लड प्रेशर

हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों के लिए वॉक करना बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। वॉक करने से बीपी कंट्रोल में रहता है।

हड्डियों के लिए

नियमित रूप से वॉक करने से हड्डियां भी मजबूत होती है। ऐसे में वॉक जरूर करें।

सर्दियों में वॉक करने का सही समय?

अगर सुबह वॉक करना पसंद करते हैं तो सर्दियों में वॉक करने का सही वक्त सुबह 8:30 से 9:30 के बीच होता है। कई लोग सुबह 5-6 बजे ही वॉक करने निकल जाते हैं। ऐसा करने से ठंड लग सकती है। वहीं अगर आप शाम को वॉक करना पसंद करते हैं तो शाम के 5 से 6 के बीच वॉक करना फायदेमंद साबित हो सकता है।

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article