हेल्थ

घर में छुपा है लंबी जिंदगी का राज, बस करना होगा ये काम, 5 लाख लोगों पर हुई स्टडी सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

Benefits of Stairs Climbing: क्या आप जानते हैं कि आपके घर में ही लंबी उम्र का राज मौजूद है। जिसकी मदद से आप अपने जीवन को निरोगी और लंबा बना सकते हैं। इस बात का खुलासा लाखों के ऊपर हुए एक शोध में हुआ है। आइए जानते हैं क्या है वह शोध जानिए विस्तार से...

Image

how to improve your life exceptancy

Photo : iStock

Stairs Climbing Benefits for Health : लंबा और हेल्दी जीवन भला कौन नहीं चाहता है, हमारे यहां तो आशीर्वाद में भी कहा जाता है - शतायु भव: यानि आपकी आयु सौ वर्ष की हो। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आज भारत की औसत आयु काफी घटती जा रही है। जिसके पीछे खानपान और लाइफस्टाइल जैसे तमाम कारण हो सकते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिसे फॉलो कर आप अपनी उम्र को काफी हद तक बढ़ा सकते हैं। जी हां ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, इस बात को साबित किया है 5 लाख लोगों पर हुए एक शोध ने। इस शोध के मुताबिक सीढ़ियां चढ़ना और उतरना एक ऐसा कारगर अभ्यास है जो आपकी सेहत को काफी फायदा पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं कैसे सीढ़ियां चढ़ने जैसा आसान काम आपकी उम्र बढ़ा सकता है।

शोध में हुई खुलासा

हाल ही में हुई एक शोध में पाया गया कि सीढ़ियां चढ़ना आपके फिजिकली फिट बनाने में काफी मदद करता है। यह आपकी उम्र को लंबा करने में काफी कारगर साबित होता है। इस अध्ययन की मानें तो इसमें लगभग 5 लाख लोगों से जुड़ा डाटा कलेक्ट किया गया है। जिसमें सीढ़ियां चढ़ने और सेहत के बीच एक संबंध पाया गया है।

हार्ट रोगों का खतरा कम

इस शोध में यह साबित हुआ है कि सीढ़ियां चढ़ने से मौत का जोखिम लगभग 24% कम हो जाता है। इसके साथ ही हार्ट रोगों से होने वाली मौत में लगभग 39% की कमी देखी गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज दुनिया भर में हार्ट रोग सबसे ज्यादा मौत की वजह बन रहे हैं।

रोज कितनी सीढ़ियां चढ़ें

हालांकि इस बात को साबित करने के लिए कोई भरपूर शोध नहीं किए गए हैं लेकिन हाल ही में हुए इस शोध में इस बात को भी हाइलाइट किया गया है कि यदि हम रोजाना 50 सीढ़ियां चढ़ते और उतरते हैं, तो इससे हार्ट संबंधी समस्याओं का खतरा 20% तक कम हो जाता है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article