हेल्थ

साबूदाने में छिपे हैं सेहत के कई राज, खाने से मिलते हैं ये कमाल के फायदे, आज ही करें डाइट में शामिल

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Oct 16, 2023, 06:59 AM IST

Sabudana Benefits in hindi: उपवास में कई लोग साबूदाने का सेवन करते हैं। इसकी कई तरह के डिश बनाते हैं। वहीं कई लोग इसे ब्रेकफास्ट में भी खाना पसंद करते हैं। इसका सेवन तो लोग खूब करते हैं लेकिन क्या इसके फायदे के बारे में आप जानते हैं। साबूदाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके कई हेल्थ बेनिफिट्स हैं।

Image

Sabudana Benefits in hindi

Sabudana Benefits in hindi: उपवास में कई लोग साबूदाने का सेवन करते हैं। इसकी कई तरह के डिश बनाते हैं। वहीं कई लोग इसे ब्रेकफास्ट में भी खाना पसंद करते हैं। इसका सेवन तो लोग खूब करते हैं लेकिन क्या इसके फायदे के बारे में आप जानते हैं। साबूदाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके कई हेल्थ बेनिफिट्स हैं। साबूदाना फाइबर, आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम और एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाता है। पोषक तत्वों से भरपूर होने की वजह से इसे सेहत का खजाना कहा जाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको साबूदाना खाने के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां जानें साबूदाना खाने के क्या फायदे होते हैं।

साबूदाना खाने के फायदे- Benefits of sabudana

हड्डियों के लिए

साबूदाना विटामिन-के, आयरन, कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके सेवन से हड्डियों को मजबूती मिलती है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से हड्डियों की कमजोरी दूर हो सकती है। यह हड्डियों के विकास में भी काफी मददगार साबित होता है।

हाई ब्लड प्रेशर

हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों के लिए साबूदाना बेहद फायदेमंद साबित होता है। इसमें पोटेशियम पाया जाता है जो शरीर में खून जमने को रोकता है। इसके सेवन से शरीर में ब्लड फ्लो बेहतर होता है।

पाचन तंत्र के लिए

डाइटरी फाइबर से भरपूर साबूदाना पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है। इसके सेवन से कब्ज, सूजन आदि समस्याओं से छुटकारा मिलता है। ऐसे में जो लोग पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान रहते हैं उन्हें साबूदाने का सेवन करना चाहिए।

वजन बढ़ाने के लिए

साबूदाना में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी होता है जो वजन बढ़ाने में मददगार साबित होता है। ऐसे में जो लोग दुबलेपन से परेशान है वो अपनी डाइट में साबूदाने को जरूर शामिल करें।

रितु राज
Ritu raj author

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां... और देखें

End of Article