कद्दू जिसे सामान्य भाषा में पेठा कहा जाता है, ये बेहद चमत्कारी फल है। कद्दू को केवल एक साधारण सब्जी या फल नहीं समझना चाहिए। बल्कि कद्दू पोषण से भरपूर एक सुपरफूड है। आयुर्वेद में इसके कई तरह के फायदों के बारे में विस्तार से वर्णन देखने को मिलता है। शरीर को ऊर्जावान बनाने पाचन को दुरुस्त करने के लिए कद्दू का सेवन कारगर माना जाता है। कद्दू न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता बल्कि ये आपके मानसिक स्वास्थ्य को भी दुरुस्त करता है। सद्गुरु जग्गी वासुदेव की मानें तो, सफेद कद्दू का जूस गर्मियों में पीने से शरीर को ठंडक पहुंचती है और इसके साथ ओवरऑल हेल्थ दुरुस्त रखने में भी मदद मिलती है।
पाचन होगा दुरुस्त
कद्दू में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो इसे पाचन के लिए रामबाण बनाता है। कद्दू में मौजूद फाइबर और नेचुरल एंजाइम हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं। जिससे कब्ज, गैस व एसिडिटी की समस्या से छुटकारा मिलने में काफी आसानी होती है।
वेट लॉस में हेल्प
कद्दू के जूस में कैलोरी की मात्रा बहुत कम पाई जाती है, इसके अलावा ये पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यही कारण है कि कद्दू का जूस पीने से आपको वेट लॉस में काफी मदद मिलती है। ये जूस आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में भी कारगर साबित होता है।
हेल्दी होगा हार्ट
कद्दू का जूस आपके दिल की सेहत को दुरुस्त रखने में भी काफी मदद करता है। इसमें मौजूद फाइबर की भरपूर मात्रा आपकी हार्ट हेल्थ को दुरुस्त रखने में मदद करती है। कद्दू का जूस पीने से आपकी नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल होता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
