हेल्थ

वेट लॉस से लेकर हेल्दी हार्ट तक इस तरह बॉडी फिट रखती है ग्रीन-टी, सेहत को मिलते हैं चमत्कारी फायदे

Health Benefits of Green Tea : चाय पीना सेहत के लिए हानिकारक होता है, ऐसा आपने जरूर सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ग्रीन-टी का सेवन आपकी सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाता है। जी हां रोजाना 1 कप ग्रीन-टी पीने से आपकी वेट लॉस में मदद के साथ दिल की सेहत भी दुरुस्त रहती है।

Image

health benefits of green tea

Health Benefits of Green Tea : कभी चाय सिर्फ थकान मिटाने का एक तरीका हुआ करती थी, लेकिन अब चाय सेहत का भी हिस्सा बन चुकी है। बदलती दिनचर्या और बढ़ते तनाव के बीच आज लोग पहले से कहीं ज्यादा अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक हो गए हैं। इसी सेहतमंद बदलाव का एक बड़ा हिस्सा बनी है 'ग्रीन टी', जो अब भारतीय रसोई में भी अपनी जगह बना चुकी है। माना जाता है कि ग्रीन टी के पत्तों में ऐसे गुण होते हैं जो शरीर को डिटॉक्स करते हैं और कई बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं।

ग्रीन टी को वैज्ञानिक भाषा में कैमेलिया साइनेंसिस कहा जाता है। इसमें दूध या चीनी नहीं डाली जाती और इसका स्वाद थोड़ा कड़वा होता है, लेकिन सेहत के लिए यह काफी फायदेमंद मानी जाती है।

वैज्ञानिकों की रिसर्च के मुताबिक, ग्रीन टी में कई सारे एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर के अंदर जमा जहरीले तत्वों को साफ करते हैं। इससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है, वजन कंट्रोल में रहता है, और पाचन तंत्र भी अच्छा रहता है। कई रिसर्च में साबित हुआ है कि यह बड़ी आंत की सूजन, डायबिटीज, और शराब के नुकसान को भी कम करने में मदद कर सकती है।

दिन में एक से तीन कप ग्रीन टी पीना फायदेमंद माना जाता है। इसे बनाने के लिए एक टी बैग या 2-4 ग्राम ग्रीन टी को गर्म पानी में 1-2 मिनट के लिए डाला जाता है। ज्यादा देर तक इसे उबालने से इसका स्वाद कड़वा हो सकता है और इसके गुण भी कम हो सकते हैं। कुछ लोग इसमें अदरक, तुलसी, दालचीनी या इलायची भी डालते हैं, जिससे इसका स्वाद और असर दोनों बढ़ जाते हैं।

सावधानी भी है जरूरी

ग्रीन टी का जरूरत से ज्यादा सेवन करने से नुकसान भी हो सकते हैं। रिसर्च के मुताबिक, ज्यादा ग्रीन टी पीने से नींद न आना, पेट में गैस, भूख कम लगना या दिल की धड़कन तेज होना जैसे लक्षण हो सकते हैं। इसके अलावा, जो लोग ब्लड प्रेशर या डिप्रेशन की दवाएं ले रहे हैं, उन्हें डॉक्टर की सलाह से ही ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए।

इनपुट - आईएएनएस

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article