हेल्थ

Raw Garlic Benefits: सेहत का खजाना है लहसुन, जानें इसे डाइट में शामिल करने का सही तरीका, कई बीमारियां होंगी दूर

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 14, 2023, 12:46 PM IST

Raw Garlic Benefits: लहसुन का इस्तेमाल तो अमुमन हर भारतीय घर में किया जाता है। यह ना केवल भोजन को स्वादिष्ट बनाता है बल्कि सेहत को भी कई फायदे पहुंचाता है। लहसुन का इस्तेमाल कई तरह की बीमारियों को दूर करने के लिए भी किया जाता है। लहसुन एंटीवायरल, एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है।

Image

Raw Garlic Benefits

Raw Garlic Benefits: लहसुन का इस्तेमाल तो अमुमन हर भारतीय घर में किया जाता है। यह ना केवल भोजन को स्वादिष्ट बनाता है बल्कि सेहत को भी कई फायदे पहुंचाता है। लहसुन का इस्तेमाल कई तरह की बीमारियों को दूर करने के लिए भी किया जाता है। लहसुन एंटीवायरल, एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसके साथ ही लहसुन मैंगनीज, कैल्शियम, कॉपर पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। लहसुन के सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहता है और साथ ही डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित होता है। आम भाषा में कहें तो लहसुन गुणों का भंडार है। इसी कड़ी में आज हम आपको लहसुन खाने के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां जानें लहसुन खाने से क्या क्या फायदे मिलते हैं।

लहसुन खाने के फायदे - Benefits of eating garlic

खाली पेट खाएं कच्चा लहसुन

सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। खाली पेट इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहता है। लहसुन हार्ट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद है। इसके सेवन से हार्ट अटैक का खतरा बेहद कम रहता है। अगर आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ गया है तो रोजाना सुबह खाली पेट कच्चे लहसुन का सेवन करें। जल्द रिजल्ट दिखेगा।

डायबिटीज को करे कंट्रोल

नियमित रूप से लहसुन का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। अगर किसी व्यक्ति को डायबिटीज हो तो उसके लिए लहसुन काफी सहायक साबित हो सकता है। डायबिटीज के मरीज इसका सेवन जरूर करें।

पाचन के लिए

खाली पेट कच्चा लहसुन खाने से पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। यह डाइजेस्टिव सिस्टम को बेहतर बनाकर खाना पचाने में मदद करता है। इसके सेवन से कब्ज, गैस की समस्या से छुटकारा मिलता है।

हाई ब्लड प्रेशर

हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों के लिए कच्चा लहसुन बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। ऐसे में अगर आप हाई बीपी की समस्या से परेशान हैं तो कच्चे लहसुन का सेवन जरूर करें।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article