हेल्थ

Custard Apple Benefits: सीताफल है सेहत का खजाना, खाने से मिलते हैं ये कमाल के हेल्थ बेनिफिट्स

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Oct 22, 2023, 10:42 PM IST

Custard Apple Benefits: सीताफल जिसे कस्टर्ट एप्पल भी कहा जाता है खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। ये सर्दियों के मौसम में मिलने वाला फल है। इसका सेवन सेहत के लिए काफी लाभदायक साबित होता है। सीताफल विटामिन सी, विटामिन ए, पोटैशियम, मैग्नीशियम, तांबा और फाइबर का बेहतरीन सोर्स माना जाता है जो सेहत के लिए बेहद जरूरी है।

Image

Benefit of Custard Apple in hindi

Custard Apple Benefits: सीताफल जिसे कस्टर्ट एप्पल भी कहा जाता है खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। ये सर्दियों के मौसम में मिलने वाला फल है। इसका सेवन सेहत के लिए काफी लाभदायक साबित होता है। सीताफल विटामिन सी, विटामिन ए, पोटैशियम, मैग्नीशियम, तांबा और फाइबर का बेहतरीन सोर्स माना जाता है जो सेहत के लिए बेहद जरूरी है। इसके सेवन से डायबिटीज समेत कई तरह की बीमारियां दूर होती है। ऐसे में आज हम आपको सीताफल खाने के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां जानें सीताफल खाने के फायदे।

सीताफल खाने से होने वाले फायदे- Benefit of Custard Apple in hindi

डायबिटीज

सीताफल पोटैशियम और मैग्नीशियम का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। इसके सेवन से टाइप -2 डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को इसका सीमित मात्रा में सेवन करना चाहिए। ये ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक साबित हो सकता है।

कोलेस्ट्रॉल

सीताफल का सेवन कर बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कंट्रोल किया जा सकता है। ये बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को गुड कोलेस्ट्रॉल में बदलता है जिससे हार्ट स्ट्रोक का खतरा कम होता है।

प्रेग्नेंसी

प्रेग्नेंसी के दौरान सीताफल का सेवन करने से गर्भपात का खतरा कम होता है। सीताफल गर्भ में पल रहे बच्चे को भी फायदा पहुंचाता है। ये शिशु के मस्तिष्क के विकास में सहायक साबित होता है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

मसूड़ों

मसूड़ों से जुड़ी समस्याओं से निजात दिलाने में भी सीताफल बेहद फायदेमंद साबित होता है। इसके सेवन से दांतों या मसूड़ों में दर्द की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article