हेल्थ

शरीर को करना है डिटॉक्स तो डालें सुबह-सुबह गर्म पानी पीने की आदत, घर बैठे फिट रहेगी सेहत

Benefits Of Lukewarm Water On Empty Stomach : हर सुबह की शुरुआत हम किसी न किसी आदत से करते हैं, कोई चाय पीता है, कोई अखबार पढ़ता है, तो कोई जल्दी-जल्दी तैयार होकर ऑफिस भागता है। लेकिन इन सबके बीच एक आदत ऐसी भी है जो न ज्यादा समय लेती है, न ज्यादा मेहनत मांगती है, और न ही कोई खर्च कराती है... ये आदत है सुबह-सुबह गर्म पानी पीने की। रोज सुबह गर्म पानी पीने से आपकी सेहत को कई तरह के फायदे मिलेंगे।

Image

benefits of lukewarm water

Benefits Of Lukewarm Water On Empty Stomach : भारत में पुराने समय से ही आयुर्वेद में गर्म पानी को अमृत तुल्य माना गया है। बड़े-बुजुर्ग अकसर कहते हैं कि दिन की शुरुआत गर्म पानी से करनी चाहिए। ये सिर्फ एक घरेलू नुस्खा नहीं है, बल्कि अब विज्ञान भी इस बात को मानता है कि गर्म पानी पीना शरीर के लिए फायदेमंद है। खासकर जब हम ठंडे पानी की आदत के आदी हो जाते हैं, तब गुनगुना पानी धीरे-धीरे शरीर में अंदरूनी सफाई का काम करता है।

गर्म पानी सबसे पहले पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है। सुबह खाली पेट एक गिलास गर्म पानी पीने से पेट साफ रहता है और कब्ज जैसी समस्या धीरे-धीरे दूर हो जाती है। जब खाना अच्छे से पचेगा, तो शरीर हल्का महसूस करेगा और मेटाबॉलिज्म भी बेहतर होगा, जिससे वजन कम करने में मदद मिल सकती है। यही नहीं, पेट में गैस, भारीपन या जलन की शिकायत भी कम होती है।

इसके अलावा, गर्म पानी शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है, यानी शरीर से विषैले तत्व बाहर निकालता है। जब हम गर्म पानी पीते हैं तो पसीना आता है या पेशाब ज्यादा आता है, जिससे शरीर अंदर से साफ होता है। यही कारण है कि त्वचा में भी निखार आता है और चेहरे पर चमक बनी रहती है। गर्म पानी गले की खराश, नाक बंद या हल्की सर्दी में भी राहत देता है। अगर उसमें शहद या नींबू मिला दिया जाए, तो और भी फायदे मिलते हैं।

दिनभर की भागदौड़ के बाद रात को एक कप गुनगुना पानी पीने से मन शांत होता है, नींद बेहतर आती है और थकान भी दूर होती है। मानसिक तनाव को कम करने का ये एक सरल और घरेलू उपाय है।

इनपुट - आईएएनएस

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article