हेल्थ

मेथी का पानी है सेहत का खजाना, शरीर को मिलते हैं ये अनूठे फायदे

Fenugreek Water benefits in Hindi: मेथी का इस्तेमाल अमुमन हर भारतीय घर में किया जाता है। ये ना केवल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए जाना जाता है बल्कि इसके कई हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं। मेथी का सेवन लोग कई तरह से करते हैं। कुछ लोग इसका इस्तेमाल सब्जी में करते हैं तो कुछ लोग इसका सेवन चूर्ण बनाकर करते हैं। इसके साथ ही कुछ लोग मेथी का पानी भी पीते हैं। ये सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से सेहत को कई अनूठे फायदे मिलते हैं।

Image

Fenugreek Water benefits in Hindi

Fenugreek Water benefits in Hindi: मेथी का इस्तेमाल अमुमन हर भारतीय घर में किया जाता है। ये ना केवल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए जाना जाता है बल्कि इसके कई हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं। मेथी का सेवन लोग कई तरह से करते हैं। कुछ लोग इसका इस्तेमाल सब्जी में करते हैं तो कुछ लोग इसका सेवन चूर्ण बनाकर करते हैं। इसके साथ ही कुछ लोग मेथी का पानी भी पीते हैं। ये सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से सेहत को कई अनूठे फायदे मिलते हैं। मेथी में कई तरह के विटामिन्स, मिनरल्स जैसे आयरन, मैग्नीशियम और मैंग्नीज पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए रामबाण साबित होते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको मेथी का पानी के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां जानें मेथी का पानी पीने से स्वास्थ्य को क्या क्या फायदे मिलते हैं।

मेथी का पानी पीने के फायदे - Benefits Of Fenugreek Seeds Water

कम होता है वजन

मेथी का पानी वेट लॉस में बेहद कारगर साबित होता है। इसके सेवन से भूख कम लगती है। ये मेटाबॉलिक रेट को बढ़ता है जिससे फैट बर्न करने में मदद मिलती है।

पाचन होता है बेहतर

पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मेथी का पानी काफी फायदेमंद माना जाता है। अपच, ब्लोटिंग और कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप रोजाना मेथी का पानी पिएं। जल्द रिजल्ट दिखेगा।

डायबिटीज

डायबिटीज के मरीजों के लिए मेथी का पानी काफी फायदेमंद माना जाता है। मेथी के पानी का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। इसके सेवन से इंसुलिन रेसिस्टेंस भी बेहतर होता है।

कॉलेस्ट्रोल करे कम

अगर आपके शरीर में बैड कोलेस्टॉल का लेवल बढ़ गया है तो मेथी के पानी का सेवन करें। ये शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम कर गुड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ाता है। यह एलडीएल को कम करता है। ऐसे में इसका सेवन जरूर करें।

सर्दी जुकाम से राहत दिलाए

मेथी की तासीर बेहद गर्म होती है जो सर्दी जुकाम की समस्या से निजात दिलाने में सहायक है। अगर आप सर्दी जुकाम की समस्या से परेशान हैं तो नियमित रूप से मेथी के पानी का सेवन करें। जल्द रिजल्ट दिखेगा।

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article