Benefits Of Clay Pot Water: गर्मियों के मौसम में हम सभी को ठंडा-ठंडा पानी पीना पसंद होता है। ऐसे में हर कोई फ्रिज का सहारा लेता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फ्रिज का पानी आपके शरीर को नुकसान भी पहुंचाता है। जी हां, इसलिए आपको गर्मियों में फ्रिज का नहीं बल्कि मटके का पानी पीना चाहिए। मटके का पानी सेहत के लिए भी गुणकारी होता है। आज हम आपको इस मिट्टी के मटके में पानी पीने से होने वाले 3 खास फायदे के बारे में बताते हैं।
1) लू से बचाता है
गर्मियों में मटके में रखा पानी पीने से लू से बचाव होता है। दरअसल, मटके का पानी शरीर में मिनरल्स और ग्लूकोज के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है। यह शरीर को शीतलता प्रदान करता है और गर्मी से संबंधित बीमारियों से भी बचाता है।2) पाचन सुधारता है
मटके का पानी पेट के लिए भी फायदेमंद होता है। दरअसल, मिट्टी के बर्तन में रखा पानी नैचुरली एल्कलाइन होता है, जिससे पीएच संतुलन को बनाए रखने में मदद मिलती है। रोजाना मटके का पानी पीने से पेट में गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।3) गले की खराश दूर भगाता है
अगर आप मिट्टी के घड़े या मटके के पानी का सेवन करते हैं, तो यह गले में खराश जैसी परेशानियों को नहीं होने देता है। वहीं, इसके मिट्टी में मौजूद पोषक तत्व भी शरीर को प्राप्त होते हैं। मटके का पानी सर्द-गर्म की वजह से होने वाली समस्याओं को भी दूर कर सकता है।इतना ही नहीं, मटके का पानी गैस की समस्या से भी निजात दिलाने का काम करता है। यानी कि अगर किसी को एसिडिटी संबंधी परेशानी है तो ऐेसे में मिट्टी का पानी उसके लिए फायदेमंद होगा। इसके साथ ही पाचन प्रक्रिया ठीक से चलेगी। फ्रिज का ठंडा पानी पीने से ज्यादातर लोगों को जल्दी सर्दी-जुकाम हो जाता है। लेकिन मिट्टी का पानी बहुत ज्यादा ठंडा नहीं होता। जिस वजह से आप इन छोटी-मोटी बीमारियों से भी दूर रहते हैं।
