हेल्थ

छोटे से लौंग में बड़ी खूबियां, जानें इस्तेमाल का सही तरीका तभी मिलेगा फायदा

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के एक शोध के अनुसार, लौंग में युजेनॉल नामक तत्व पाया जाता है, जो संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। यह गले की खराश, सांस की बदबू और पाचन की समस्याओं को दूर करने में कारगर है। शोध बताते हैं कि लौंग दांतों की समस्याओं में भी राहत देती है

Image

छोटे से लौंग में बड़ी खूबियां, जानें इस्तेमाल का सही तरीका तभी मिलेगा फायदा (Photo: iStock)

लौंग एक ऐसा खुशबूदार मसाला है जो न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में भी बहुत फायदेमंद है। इसके औषधीय गुण, जैसे कि एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण, पाचन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

चरक संहिता के अनुसार लौंग एक वातनाशक और पाचनवर्धक जड़ी-बूटी है, जिसका उपयोग गले की खराश, दांत दर्द, और पाचन विकारों के इलाज में किया जाता है। यह कफ और पित्त दोषों को संतुलित करने में भी सहायक है।

नियमित रूप से सुबह-शाम खाना खाने से पहले 1 लौंग का सेवन करने से मतली और उल्टी जैसी समस्याएं दूर होने लगती हैं। साथ ही, यह पेट में गैस, सूजन और अपच जैसी समस्याओं को कम करने में मददगार है।

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के एक शोध के अनुसार, लौंग में युजेनॉल नामक तत्व पाया जाता है, जो संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। यह गले की खराश, सांस की बदबू और पाचन की समस्याओं को दूर करने में कारगर है। शोध बताते हैं कि लौंग दांतों की समस्याओं में भी राहत देती है। बस एक-दो लौंग चाय में डालकर या खाने में मसाले के रूप में इस्तेमाल करने से ये फायदे मिल सकते हैं।

इसकी तासीर गर्म होती है, जिस वजह से आयुर्वेदाचार्य गर्मियों में इसके सेवन से परहेज करने की सलाह देते हैं, ताकि इसकी उष्णता या गर्मी संतुलित हो।

विशेषज्ञों के अनुसार, एक-दो लौंग चाय में डालकर या भोजन में मसाले के रूप में इस्तेमाल करने से गर्मियों में भी लाभ मिल सकता है। यह गले की खराश, सांस की बदबू और पाचन संबंधी समस्याओं में राहत दे सकता है।

हालांकि, लौंग फायदेमंद है, लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए, खासकर गर्मियों में। अगर आपको पित्त की समस्या या बहुत ज्यादा एसिडिटी रहती है, तो लौंग का उपयोग सावधानी से करें। किसी भी गंभीर स्वास्थ्य समस्या के लिए डॉक्टर से सलाह लेना हमेशा बेहतर होता है।

(इनपुट-आईएएनएस)

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article