हेल्थ

दिन-रात AC की हवा में रहना है बेहद खतरनाक, यहां देखें कैसे सेहत को होता है गंभीर नुकसान

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Apr 23, 2023, 02:29 PM IST

Harmful effects of staying in AC (एसी की हवा से होने वाली दिक्कतें): गर्मियों के मौसम में दिन-रात एसी की हवा में बैठना जितना सुकूनदायक महसुस होता है, ये सेहत के लिए उतना ही हानिकारक भी माना जा सकता है। देखें एसी की हवा से होने वाले गंभीर नुकसान और बीमारियां जो आपकी जान भी ले सकती है।

Image

Harmful side effects of staying in ac see how it is deadly for your health

Harmful effects of staying in AC: तपती गर्मी (Hot weather) का मौसम आ गया है, ऐसे में गर्मियों की छुट्टी करने के लिए आप भी कूलर या एसी का इस्तेमाल करते (How to stay cool in summer) ही होंगे। गर्मियों के अलावा भी कई लोग दिन भर ऑफिस या घर पर अपना पूरा दिन एसी की चिलचिलाती ठंडी हवा में बिताते हैं। अब ये ठंडी सरसराती हवाएं महसुस करने में तो बहुत प्यारी लगती हैं, हालांकि इनकी वजह से सेहत पर होने वाला असर बहुत ही ज्यादा खतरनाक हो सकता है। जी हां, अब आप सोच रहे होंगे कि हवा से भला क्या खतरा? तो निम्न बातें आपके लिए आश्चर्यजनक और बहुत ही काम की हो सकती हैं।

तो अगर आप भी अपना पूरा दिन AC की हवा में बिताते हैं, तो बेशक (Side effects of AC) आपको सांस की दिक्कत से लेकर शरीर में अकड़न और दर्द की शिकायत रह सकती है। हालांकि अभी ये सुनने में आपको निश्चित (Is AC bad for health) रूप से बहुत मामुली लग रहा होगा, लेकिन समय के साथ एसी की हवा से होने वाले नकारात्मक परिणाम आपकी जान भी ले सकते हैं। बता दें कि एसी से निकलने वाली हवा बनावटी होती है, तथा एसी चलाने के बाद आपके कमरे में ताज़ी हवा या ऑक्सीजन आने की सारी (AC bad effects) गुंजाइश एकदम खत्म हो जाती है। जिससे आपको अंदर ही अंदर सांस, त्वचा, हड्डी, दर्द आदि (Harmful effects of staying in AC) जैसे रोगों की शिकायत हो सकती है। यहां देखें कैसे एसी की हवा में (How is staying in AC bad) ज्यादा रहना आपके लिए भयानक साबित हो सकता है -

How AC is bad for Health, एसी सेहत के लिए कैसे खराब है

एसी की हवा में रहना आपकी हेल्थ पर बहुत ही ज्यादा भारी पड़ सकता है, ये रहे एसी की हवा में ज्यादा देर रहने के नुकसान -

आलस और डिहाइड्रेशन

चुभती जलती गर्मी के एहसास से दूर बेशक एसी की हवा में दुनिया और जिंदगी हसीन लगती है। लेकिन हर समय एसी में रहने से शरीर में आलस बहुत ही ज्यादा बढ़ जाता है। इसी के साथ एसी हवा के मॉइश्चर के साथ ही साथ आपके शरीर में भी पानी की कमी पैदा कर सकता है। अत्यधिक समय एसी में बिताने पर आपको सिरदर्द, थकान, सुखे होंठ, रूखी त्वचा आदि की शिकायत हो सकती है। जो कि आमतौर पर डिहाइड्रेशन की वजह से होता है।

सांस की दिक्कत

रिसर्च के मुताबिक जो लोग एसी में अपना ज्यादा से ज्यादा समय बिताते हैं, उनमें आम लोगों की तुलना में सांस संबंधित दिक्कतें ज्यादा होती हैं। मुख्यतौर पर गले और नाक जैसे अंगों में क्योंकि ये हवा आपकी नाक की कोशिकाओं को और गले को सुखा देती है। जिससे नाक बंद होने और सांस न आने की समस्या हो सकती है।

इंफेक्शन की दिक्कत

अब क्योंकि एसी की हवा से नाक का म्यूकस सुख जाता है, तो वायरस और बैक्टीरिया आसानी से आपकी नाक के माध्यम में शरीर में घुस जाते हैं। म्यूकस एक प्रोटेक्टिव लेयर की तरह काम करता है, जिसके न होने पर आपको कई तरह के इंफेक्शन होने का खतरा रहता है।

अस्थमा

एसी की अगर सही तरीके से साफ सफाई नहीं की गई है, उसमें बहुत ही ज्यादा धुल मिट्टी जमा हो जाती है। जिससे अस्थमा या एलर्जी होने का रिस्क दुगना हो जाता है।

जोड़ो का दर्द या अकड़न

AC की हवा में शरीर बहुत ही ज्यादा सुस्त होकर अकड़ जाता है। जिससे आपको जोड़ो में दर्द, शरीर का अकड़ जाना या चलने फिरने में दिक्कत आदि हो सकती है। इसलिए समय समय पर एसी बंद करके इधर उधर घुमना आवश्यक है।

रक्तचाप

एसी की ठंडी हवा में शरीर का तापमान बहुत नीचे चला जाता है, जिससे आपकी रक्त कोशिकाएं सिकुड़ जाती है और आपका रक्तचाप नकारात्मक तरीके से प्रभावित होता है। जिससे चक्कर, उल्टी, ब्लड प्रेशर की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

अवनि बागरोला
अवनी बागरोला author

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक... और देखें

End of Article