Grandmother Home Remedies: ठंड (Cold) की दस्तक देने के साथ बीमारियों (Diseases) का भी आना शुरू हो जाता है। खासतौर से ठंड के मौसम में सर्दी-खांसी (Cold-Cough) एक आम समस्या है। हर साल सर्दी, खांसी और जुकाम के मामले सामने आते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक को ये बीमारी ठंड के मौसम में जरूर होती है। अगर आप भी ठंड के मौसम में सर्दी-खांसी की समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपको इससे छुटकारा दिलाने के लिए दादी मां के कुछ असरदार और रामबाण नुस्खों (Grandmother Home Remedies) के बारे में बताएंगे।
सर्दी-खांसी-जुकाम में असरदार हैं दादी मां के ये रामबाण नुस्खे
अदरक और शहद
सर्दी, खांसी और जुकाम से राहत के लिए एक चम्मच में अदरक के रस की कुछ बूंदे और थोड़ा शहद मिलाकर इसका सेवन करें। आपको इसे पीने से आराम मिलेगा और बाद में आप ठीक हो जाएंगे।
लहसुन
सब्जी और दाल में इस्तेमाल होने वाले लहसुन में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं। लहसुन खाने से खांसी की परेशानी दूर होती है। खांसी में आराम पाने के लिए आपको रात को सोने से पहले लहसुन की कली को गर्म दूध और हल्दी के साथ मिलाकर पीना होगा। अगले दिन सुबह उठने के बाद आपको इसका फायदा नजर आएगा।
सरसों का तेल
हर घर में इस्तेमाल होने वाला सरसों का तेल बहुत ही औषधीय माना जाता है। सर्दी लगने पर सरसों का तेल किसी रामबाण से कम नहीं है। आप सर्दी लगने पर सरसों के तेल से शरीर की मालिश कर आराम पा सकते हैं।
हल्दी वाला दूध
हल्दी वाला दूध सर्दी-जुकाम में काफी फायदेमंद होता है। हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कीटाणुओं से हमारी रक्षा करते हैं। आपको रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीना चाहिए, सुबह उठने के बाद आपको इसका असर दिख जाएगा।
गर्म पदार्थों का करें सेवन
सर्दी के मौसम में सूप, चाय, गर्म पानी का सेवन करना चाहिए। दरअसल इन चीजों के सेवन से आप सर्दी, जुकाम और खांसी से बच पाएंगे।
