Giloy Juice Benefits To Lower Cholesterol: शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए गिलोय को बहुत उपयोगी माना जाता है। आयुर्वेदिक चिकित्सा में गिलोय के तने और पत्ते आदि की मदद से कई तरह की औषधियां तैयार की जाती हैं। डायबिटीज, हृदय रोग, हाई बीपी के रोगियों के लिए इसे बहुत लाभकारी माना जाता है। आपको बता दें कि जिन लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, उनके लिए भी गिलोय एक यह एक रामबाण औषधि है। अगर आप नियमित गिलोय का जूस पिएं, तो इससे नसों में जमा खराब कोलेस्ट्रॉल को खींचकर बाहर निकालने और अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में बहुत मदद मिल सकती है। अब सवाल यह उठता है कि कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए गिलोय का सेवन कैसे करना चाहिए? इस लेख में हम आपको हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए गिलोय का जूस पीने के फायदे और सेवन का तरीका बता रहे हैं।
हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए गिलोय का जूस पीने के फायदे- Giloy Juice Benefits To Lower Cholesterol In Hindi
गिलोय शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। जो शरीर में फ्री-रेडिकल्स को बेअसर करने और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है। फ्री-रेडिकल्स शरीर में चर्बी बढ़ाने में योगदान देते हैं। यह फैट, कैल्शियम और अन्य सामग्रियों के साथ मिलकर नसों में खराब कोलेस्ट्रॉल का निर्माण करते हैं। गिलोय का जूस पीने से फ्री-रेडिकल्स और अन्य हानिकारक कणों को बेअसर करके शरीर से बाहर निकालने में मदद मिलती है। यह नसों में जमा गंदगी और कोलेस्ट्रॉल को पिघलाकर बाहर निकालने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, यह जूस मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में भी मदद करता है।
कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए गिलोय का जूस कैसे पिएं- How To Drink Giloy Juice To Lower Cholesterol In Hindi
अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो आप बाजार से गिलोय का जूस खरीद सकते हैं या घर पर गिलोय को पीसकर इसका रस निकाल सकते हैं। आप नियमित 20ml गिलोय का जूस आधा कप पानी में मिलाकर पी सकते हैं। आप दिन में 2 बार इसका सेवन कर सकते हैं। भोजन के बाद इसका सेवन करने से भोजन के बेहतर पाचन में मदद मिलती है और वेट लॉस में भी मदद मिलेगी।
यह भी ध्यान रखें
भले ही गिलोय का जूस पीने से आपको कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिल सकती है। लेकिन किसी नुस्खे को आजमाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। क्योंकि कुछ मामलों में यह आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
