Frequent Urge To Urinate Signs Of Which Disease In Hindi: क्या आपको भी बिना ज्यादा पानी पिए दिन में बार-बार पेशाब आता है? अगर हां, तो इसे हल्के में लेना ठीक नहीं। हम अक्सर सोचते हैं कि बार-बार पेशाब आना पानी ज्यादा पीने की वजह से है, लेकिन जब ऐसा बिना पानी पिए हो, तो यह किसी अंदरूनी बीमारी का इशारा हो सकता है। यह आदत डायबिटीज से लेकर किडनी या यूरिन इंफेक्शन तक का संकेत हो सकती है। चलिए जानते हैं कि किन 5-6 बीमारियों की तरफ इशारा करता है ये लक्षण।
बार-बार पेशाब आना इन बीमारियों का संकेत - Frequent Urination Can Be A Sign Of These Diseases In Hindi
ओवरएक्टिव ब्लैडर की समस्या
कुछ लोगों का ब्लैडर जरूरत से ज्यादा एक्टिव हो जाता है। थोड़ी सी यूरिन जमा होने पर भी पेशाब आने का सिग्नल भेज देता है। इसे ओवरएक्टिव ब्लैडर कहते हैं, जो दवाओं और एक्सरसाइज से कंट्रोल किया जा सकता है।
प्रोस्टेट ग्रंथि का बढ़ना (पुरुषों में)
बुजुर्ग पुरुषों में प्रोस्टेट ग्रंथि का आकार बढ़ने लगता है, जिससे ब्लैडर पर दबाव पड़ता है और पेशाब बार-बार आता है, खासकर रात में। इसे इग्नोर करना नुकसानदेह हो सकता है।
किडनी की गड़बड़ी का संकेत
किडनी अगर ठीक से काम नहीं कर रही हो, तो शरीर से टॉक्सिन्स सही तरीके से नहीं निकलते। इसका असर पेशाब की आदतों पर पड़ता है और बार-बार यूरिन आने लगता है।
दवाओं या स्ट्रेस का असर भी हो सकता है
कभी-कभी कुछ दवाइयों या मानसिक तनाव की वजह से भी पेशाब ज्यादा आने लगता है। अगर आप किसी ट्रीटमेंट पर हैं या स्ट्रेस में हैं, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
डायबिटीज का पहला संकेत
अगर बिना ज्यादा पानी पिए बार-बार पेशाब आ रहा है और आपको बहुत प्यास भी लगती है, तो ये डायबिटीज का शुरुआती लक्षण हो सकता है। शरीर में जब शुगर का लेवल बढ़ जाता है, तो वो यूरिन के जरिए बाहर निकलने लगता है।
यूरिन इंफेक्शन (UTI) की हो सकती है शुरुआत
यूरिन पास करते वक्त जलन, दर्द या बार-बार पेशाब आने की समस्या यूटीआई की तरफ इशारा करती है। ये इंफेक्शन खासतौर पर महिलाओं में आम है और जल्दी इलाज न हो तो दिक्कत बढ़ सकती है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
