हेल्थ

Foods to boost Immunity: इम्यून सिस्टम को बनाना चाहते हैं मजबूत, आज ही डाइट में शामिल करें ये फूड्स

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Apr 2, 2023, 04:05 PM IST

कोरोना महामारी एक बार फिर देश में फैल रहा है। इससे बचने के लिए इम्यून सिस्टम का मजबूत होना बेहद जरूरी है। ऐसे में इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए इन फूड्स का सेवन करें।

Image

इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए इन फूड्स का करें सेवन (Source:istock)

Immunity booster foods: कोरोना वायरस एक बार फिर दुनियाभर में अपने पैर पसार रहा है। देश भर में कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं जो चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। ऐसे में अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। कोरोना महामारी से बचने के लिए इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाएं। मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई संक्रमण से बचाता है। कोरोना काल में यह देखने को मिला है कि जिनकी इम्यूनिटी कमजोर थी वायरस ने सबसे ज्यादा उन्हें ही प्रभावित किया है। कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग जल्दी बीमारियों की चपेट में आते हैं। ऐसे में अगर आपकी भी इम्यूनिटी कमजोर है और आप अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाना चाहते हैं तो इन फूड्स का सेवन करें।

इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए इन फूड्स का करें सेवन- Eat These Foods To Increase Immunity

एंटी-ऑक्सीडेंट्स

मजबूत इम्यूनिटी के लिए एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर फूड्स का सेवन करें। इसके लिए आप अपनी डाइट में बेरीज, प्याज, लहसुन, अदरक, गाजर जैसे चीजों को शामिल कर सकते हैं। इन सभी फूड्स में एंटी-ऑक्सीडेंट होता है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।

फर्मेंटेड फूड

फर्मेंटेड फूड के सेवन से भी इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसके लिए आप अपनी डाइट में विटामिन सी रिच फूड्स, जैसे संतरा, कीवी, अनानास, गाजर आदि को शामिल कर सकते हैं।

हल्दी

एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर हल्दी भी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। इसके साथ ही आप दालचीनी, लौंग, इलायची, केसर जैसी चीजों का भी सेवन कर सकते हैं। ये सभी चीजें इम्यूनिटी बूस्टर की तरह काम करती है।

चक्रफूल

चक्रफूल में एक शिकिमिक एसिड नामक यौगिग होता है, जो पिछले 15 से अधिक वर्षों से एंटीवायरल दवाओं को बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। ये इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए इसका सेवन जरूर करें।

नारियल का तेल

नारियल तेल में एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं जो बैक्टीरियल और वायरल इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है।
रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article