Foods Not To Eat During Periods: पीरियड्स के दौरान महिलाओं को यह सलाह दी जाती है कि वे अपने खानपान का खास ध्यान रखें। क्योंकि इस दौरान अगर वह कुछ गलत या अनहेल्दी खाती हैं, तो इससे उनके पीरियड्स के लक्षण गंभीर हो सकते हैं। इससे पेट और कमर में दर्द या ऐंठन बहुत बढ़ सकती है, पीरियड फ्लो भी प्रभावित हो सकता है। वहीं, स्वस्थ फूड्स खाने से शरीर को एनर्जेटिक रखने, मूड स्विंग से बचने और पीरियड क्रैम्प्स को कम करने में मदद मिलती है। इसलिए महिलाओं को पीरियड्स के दौरान खानपान का खास ध्यान रखना चाहिए। लेकिन कुछ ऐसी चीजें हैं जिनका सेवन पीरियड के दौरान करने से बचने की सलाह दी जाती है। पीरियड होने पर इन चीजों का सेवन करने से सेहत को काफी नुकसान पहुंच सकता है। अब सवाल यह उठता है कि ऐसे कौन से फूड्स हैं, जिन्हें पीरियड के दौरान खाने से बचना चाहिए? इस लेख में हम आपको ऐसे 5 फूड्स बता रहे हैं...
पीरियड्स के दौरान इन फूड्स का सेवन नहीं करना चाहिए- Foods Should Not To Eat During Periods In Hindi
1. डेयरी प्रोडक्ट्स
इनका सेवन करने से रक्त वाहिकाओं पर दबाव पड़ता है। साथ ही, पेट में गैस भी बनती है, क्योंकि ये पचने में भारी होते हैं। इसलिए आपको दूध, दही, पनीर आदि से परहेज करना चाहिए।
2. जंक फूड्स
बहुत तला-भुना, नमकीन, चिप्स, पिज्जा, बर्गर पैकेज्ड फूड्स, सोडा और कोल्ड ड्रिंक्स आदि का सेवन भी आपकी परेशानियां बढ़ा सकता है। इसलिए इनसे दूरी बनाएं।
3. चाय-कॉफी
इनमें कैफीन की मात्रा काफी अधिक होती है और महिलाएं दिन में 3-4 कप चाय-कॉफी आसानी से पी जाती हैं। लेकिन इनका सेवन करने से हार्मोन्स का संतुलन प्रभावित होता है। यह पेट में ब्लोटिंग और पीरियड क्रैम्प्स को गंभीर बना सकते हैं। इनके अलावा, आपको अधिक चॉकलेट खाने से भी बचना चाहिए।
4. मिर्च-मसालेदार भोजन
पीरियड्स में हल्का और कम मसाले वाला भोजन करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि इस दौरान पहले ही पेट में गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं काफी परेशान करती हैं। ऐसे में अधिक मिर्च-मसालेदार भोजन आपकी परेशानी बढ़ा सकता है।
5. मिठाई
अगर आप मीठे के शौकीन हैं, तो आपको बता दें कि पीरियड में इनका सेवन करने से सूजन बढ़ती है, जिससे दर्द और ऐंठन गंभीर हो सकती है। इसलिए बहुत मीठे और चीनी युक्त फूड्स खाने से बचें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
