What Not To Store In Refrigerator In Hindi: हम सभी भोजन या किसी भी फूड को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए उन्हें कई-कई दिनों तक फ्रिज में स्टोर करके रखते हैं। फ्रिज में रखने से उनकी ताजगी काफी हद तक बरकरार रहती है। लेकिन कुछ लोगों को हम देखते हैं कि वे हफ्ते भर के लिए फल, सब्जियां और अन्य चीजें ले आते हैं और उन्हें फ्रिज में स्टोर करके रख देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सभी चीजों को इतने लंबे समय तक स्टोर नहीं किया जा सकता है। कुछ ऐसी चीजें भी होती हैं, जिन्हें बहुत कम समय के लिए ही स्टोर करके रखना चाहिए।
हेल्थ इन्फ्लूएंसर और रजिस्टर्ड डायटीशियन भाव्या धीर की मानें तो कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें 24 घंटे से अधिक समय तक फ्रिज में स्टोर करके नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने पर यह सेहत के लिए काफी नुकसानदेह हो जाती हैं। अब सवाल यह उठता है कि आखिर कौन सी चीजें लंबे समय तक फ्रिज में स्टोर नहीं करनी चाहिए? इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
फ्रिज में 24 घंटे से ज्यादा नहीं रखने चाहिए ये फूड - Foods Should Not Refrigerate For More Than 24 Hours
डायटीशियन भाव्या धीर के अनुसार, अगर आप इन 4 चीजों को बहुत लंबे समय तक फ्रिज में स्टोर करके रखते हैं, तो इनमें हानिकारक बैक्टीरिया और टॉक्सिन्स पैदा हो सकते हैं। अगर आप लगातार इनका सेवन करते हैं, तो ये सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं।
1. लहसुन (Garlic)
छिले हुए लहसुन को फ्रिज में रखने से वे अंकुरित हो सकते हैं और उसमें फफूंद लग सकती है, जिससे संभावित रूप से जहरीले कंपाउंड बन सकते हैं। फ्रिज री ठंडी प्रक्रिया की वजह से लहसुन में मौजूद आवश्यक तेल नष्ट हो सकता है, जिससे उनके स्वाद में भी परिवर्तन देखने को मिल सकता है।
2. प्याज (Onion)
कटे हुए प्याज अन्य खाद्य पदार्थों से नमी और गंध को अवशोषित कर सकते हैं। फ्रिज में रखने पर ये नरम हो जाते हैं। इनमें बैक्टीरिया के पनपने का खतरा अधिक होता है। अक्सर लोगों को आधा प्याज काटने की आदत होती है। ऐसा कभी न करें, क्योंकि यह आसपास के सभी हानिकारक बैक्टीरिया को पकड़ना शुरू कर देती है और फफूंदी को पकड़ लेती है।
3. चावल (Rice)
पके हुए चावल में बेसिलस सेरेस बैक्टीरिया विकसित हो सकता है। ऐसे में चावल रेफ्रिजरेटर में बहुत लंबे समय तक स्टोर रखने पर फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकते हैं। नेशनल हेल्थ सर्विस (NHS), यूके ने साबित कर दिया है कि 24 घंटे से अधिक समय तक स्टोर करने और दोबारा गर्म करके खाने पर चावल फूड टॉक्सिसिटी का कारण बन सकता है।
4. अदरक (Ginger)
कटे हुए अदरक को अगर आप फ्रिज में स्टोर करके रखते हैं, तो यह रबड़ की तरह हो सकती है और अपनी शक्ति खो सकता है। इनमें भी फफूंद लगने का खतरा होता है। इनमें टॉक्सिन्स काफी बढ़ जाते हैं। जब आप इसे दोबारा फ्रिज में रखते हैं तो यह बहुत जल्दी फफूंद को पकड़ना शुरू कर देता है। इसका प्रयोग करने से किडनी और लिवर फेलियर जैसी स्थितियों को खतरा बढ़ सकता है।
