हमारे शरीर के लिए विटामिन बी12 की अहमियत के बारे में आपने अक्सर लोगों को कहते हुए सुना होगा। लेकिन विटामिन-बी12 की पूर्ति के लिए ज्यादातर लोग नॉनवेज चीजें खाने की सलाह देते हैं। जिसमें मीट, मछ्ली अंडा जैसी चीजें हमेशा शामिल होती हैं। लेकिन जो लोग वेजिटेरियन हैं, उनको काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यदि आप विटामिन-बी12 की कमी को शाकाहारी माध्यम से पूरा करना चाहते हैं, तो आपको कुछ फूड्स को अपनी डाइट में जरूर शामिल कर लेना चाहिए। आइए जानते हैं ऐसे 4 फूड्स जो आपके शरीर में विटामिन-बी12 की कमी को पूरा कर सकते हैं।
विटामिन b12 की पूर्ति के लिए क्या खाना चाहिए - Foods For Vitamin B12 Deficiency in Hindi
दूध
दूध को कंप्लीट फूड कहा जाता है, ये आपने भी अक्सर सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि विटामिन-बी12 की पूर्ति के लिए भी दूध एक शानदार फूड ऑप्शन है। यदि आप रोजाना 1 गिलास दूध को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो आपको विटामिन-बी12 की कमी से कभी जूझना नहीं पड़ेगा।
मशरूम
वेजिटेरियन लोगों के लिए विटामिन-बी12 की कमी को पूरा करने का हेल्दी और वेजिटेरियन ऑप्शन मशरूम है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन के साथ अन्य पोषक तत्व भी भरपूर मिल जाते हैं। मशरूम में बीटा ग्लुकॉन भरपूर होता है, जो आपके शरीर को भरपूर पोषण देता है।
टोफू
टोफू जिसे सोया पनीर भी कहते हैं विटामिन बी12 की पूर्ति का एक अच्छा शाकाहारी ऑप्शन है। यदि टोफू को फोर्टिफाइड किया जाता है तो ये और भी ज्यादा हेल्दी हो जाता है। टोफू के साथ सोया के अन्य प्रोडक्ट्स में विटामिन बी12 की अच्छी मात्रा पाई जाती है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
