हेल्थ

Fever in Summer: गर्मी में बुखार ठीक करने के घरेलू उपाय, कितना होता है सर्दी वाले फीवर से अलग, कैसी रखें डाइट

fever treatment at home in summer: बुखार हमेशा सर्दी लगने से नहीं होता। गर्मी के मौसम में भी बुखार परेशान करता है। यह लू लगने की वजह से हो सकता है। कुछ घरेलू उपचार इसमें आपके काम आ सकते हैं। जानें प्‍याज के प्रयोग से भी कैसे गर्मी का बुखार दूर कर सकते हैं।

Image

fever treatment at home in summer

fever treatment at home in summer: सर्दी के मौसम में तो हम हमेशा ही सुनते हैं कि ठंड की वजह से बुखार आ गया है। लेकिन गर्मी के सीजन में भी यह कई बार परेशान करता है। दरअसल गर्म हवा चलने से शरीर को लू लग सकती है जिससे शरीर का तापमान बढ़ जाता है और बुखार आ सकता है। अगर ऐसा होता है तो कुछ घरेलू उपायों से इस बुखार में आराम पाया जा सकता है।

गर्मी में बुखार ठीक करने के घरेलू उपाय

  1. अगर लू लगने से बुखार आया है तो माथे, पेट, पैरों आद‍ि पर ठंडे पानी की पट्ट‍ियां रखें। इससे शरीर को तापमान कुदरती तौर पर कम होता है।
  2. साधारण तापमान वाले पानी में आधे नीबू का रस और एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं। शहद की जगह स‍िर्फ नमक भी ले सकते हैं। इससे शरीर को अंदर से ठंडक मिलती है और इसका तापमान कम होता है।
  3. धनिया का काढ़ा भी इस समस्‍या में आराम देता है। एक चम्मच धनिया के बीज को पानी में उबालकर छान लें। इसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर दिन में दो बार पीने से आराम मिलता है।
  4. गर्मी का बुखार दूर करने में प्‍याज भी मदद करता है। देखने में आया है कि प्याज को काटकर इसे तलवों, बगल और गर्दन पर रगड़ने से शरीर का तापमान कम होता है।
  5. नारियल पानी का सेवन करने से भी लू के बुखार में आराम मिलता है। ये शरीर को अंदर से कूल करता है।
  6. तुलसी की चाय का सेवन भी ऐसे बुखार का अच्‍छा घरेलू उपचार है। 10-12 तुलसी के पत्ते पानी में उबालकर अदरक और काली मिर्च के साथ पीने से आराम मिलता है।
  7. शरीर का टेम्‍प्रेचर कम करने के लिए तरल पदार्थों का सेवन करें और आराम करें।

शरीर को ढके नहीं

सर्दी के बुखार में जहां शरीर को कवर करके गर्म रखने की सलाह दी जाती है। वहीं गर्मी में अगर बुखार आता है तो शरीर को खुला रखें। हल्‍के सूती कपड़े पहनें। गर्म जगह पर ना बैठें।

यहां हो जाएं सावधान

अगर आपका बुखार एक से दो दिन में ठीक नहीं होता है और यह 102°F से ज्‍यादा है तो डॉक्‍टर से संपर्क करें। यह वायरल या बैक्टीरियल इंफेक्‍शन भी हो सकता है। वहीं बुखार के साथ सिरदर्द, उल्टी, शरीर में दर्द, डिहाइड्रेशन या चक्कर आने पर डॉक्‍टर को दिखाने में देर नहीं करनी चाहिए।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article