आज बदलते समय में मोटापा लाइफस्टाइल की सबसे बड़ी समस्या बन चुका है। मोटापे के कारण कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम आपको घेर लेती हैं, जिसमें डायबिटीज, हाई बीपी, थायराइड जैसी बीमारियां शामिल हैं। हालांकि वेट लॉस के लिए इंटरनेट पर जानकारियों की कोई कमी नहीं है, लेकिन सही जानकारी आपको बेहतर रिजल्ट दे सकती है। आज हम आपके लिए एक ऐसा लेख लेकर आए हैं जिसमें वजन घटाने का नायाब तरीका बताया गया है। वजन कम करने के लिए यदि आप डाइट और एक्सरसाइज दोनों में से कोई एक चीज तलाश रहे हैं, तो आपको बता दें कि ये दोनों मिलकर आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बना सकते हैं। कुछ लोगों का मानना होता है कि डाइट के बजाय एक्सरसाइज करने से ज्यादा तेज वेट लॉस होता है। लेकिन आज हम आपको बताएंगे एक्सरसाइज से भी ज्यादा डाइटिंग का वेट लॉस में अहम योगदान है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
वेट लॉस के लिए एक्सरसाइज
वेट लॉस काफी महत्वपूर्ण मुद्दा है, जिसके लिए लोग अलग-अलग तरह की एक्सरसाइज करते हैं। यदि आप मोटापे से परेशान हैं और अपना वजन तेजी से कम करना चाहते हैं तो एक्सरसाइज आपकी काफी मदद कर सकती है। यहां जानते हैं कुछ वेट लॉस एक्सरसाइज जो आपके शरीर को टोन बनाने में मदद कर सकती हैं।
- स्किपिंग यानी रस्सी कूदना आपकी वेट लॉस जर्नी को काफी तेज कर सकता है। ये आपके शरीर में जमा चर्बी को तेजी से कम करता है और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है।
- पेट की चर्बी को कम करने के लिए प्लैंक काफी कारगर अभ्यास है। जिसे आप रोजाना 1-2 मिनट जरूर करें। प्लैंक को कुंभकासन के नाम से जाना जाता है। ये आपके अपर बॉडी को शेप में लाने का काम करती है।
वेट लॉस के लिए डाइट भी जरूरी
फिटनेस एक्सपर्ट की मानें तो वजन घटाने के लिए केवल एक्सरसाइज काफी नहीं है। बल्कि डाइट भी काफी महत्वपूर्ण होती है। शरीर को हेल्दी खाने से एनर्जी मिलती है। अगर आप डाइट हेल्दी नहीं लेते हैं, तो आपको एक्सरसाइज के लिए जरूरी ऊर्जा नहीं मिलेगी। जिससे आप ज्यादा देर तक एक्सरसाइज नहीं कर पाएंगे। ऊर्जा की कमी आपको लक्ष्य की प्राप्ति में बाधा बन सकती है। यही कारण है कि एक्सरसाइज के साथ आपको हेल्दी डाइट भी जरूर लेनी चाहिए। क्योंकि एक्सरसाइज की मदद से 10-30 प्रतिशत कैलोरी ही कम की जा सकती है। इसके अलावा कैलोरी कम करने के लिए आपको डाइट में ही बदलाव करना होगा।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
