Fig Side Effects: शरीर में खून की कमी होने पर कई हेल्थ एक्सपर्ट्स अंजीर खाने की सलाह देते हैं। इसके अलावा अंजीर कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में प्रभावी होता है। यह एक ऐसा ड्राईफ्रूट्स है, जो काफी स्वादिष्ट होता है। साथ ही कई तरह के पोषक तत्वों जैसे- आयरन, कैल्शियम, विटामिन सी इत्यादि से भरपूर होता है। ऐसे में इसके सेवन से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, लेकिन जरूरत से ज्यादा किसी भी चीज का सेवन करने से शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसी ही चीजों में अंजीर भी शामिल है। अगर आप जरूरत से अधिक अंजीर का सेवन करते हैं तो इससे आपको कई तरह की परेशानी हो सकती है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-
अंजीर खाने से सेहत को होने वाले नुकसान
अंजीर से स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं, लेकिन इसके सेवन से आपको कुछ नुकसान भी हो सकता है, जैसे-
लिवर के लिए घातक
अंजीर का जरूरत से ज्यादा सेवन करने से आपके लिवर को नुकसान पहुंच सकता है। दरअसल, अंजीर के बीजों को पचाने में काफी मुश्किल होती है। ऐसे में इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से आपके आंतों में रुकावट उत्पन्न हो सकती है। इसलिए सीमित मात्रा में इसका सेवन करें।
पेट फूलने की परेशानी
अधिक मात्रा में अंजीर का सेवन करने से आपका पेट भारी या फिर पेट फूल सकता है। इसके अलावा कुछ लोगों को इसका अधिक सेवन करने से पेट में दर्द की भी शिकायत होती है। इसलिए अधिक मात्रा में अंजीर का सेवन न करें।
पथरी की परेशानी
अंजीर में ऑक्सालेट मौजूद होता है। ऐसे में अगर आप जरूरत से अधिक अंजीर का सेवन करते हैं, तो इसकी वजह से किडनी और गाल ब्लैडर में होने वालाी पथरी की परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे में अगर आपको पहले से पथरी की परेशानी है तो सीमित मात्रा में इसका सेवन करें।
ब्लीडिंग की समस्या
अंजीर का अधिक मात्रा में सेवन करने से ब्लीडिंग की परेशानी भी बढ़ सकती है। दरअसल, अंजीर की तासीर गर्म होती है, जिसकी वजह से अगर आप अंजीर का अधिक सेवन करते हैं, तो यह ब्लीडिंग का कारण बन सकता है। कुछ लोगों को अंजीर का अधिक सेवन करने से रेटिनल ब्लीडिंग भी हो सकती है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
