हेल्थ

रोज गुड़ के साथ मुट्ठीभर खाएं ये पीले दाने, हड्डियों में फूंक देगा कैल्शियम, पेट में जाते ही मिलेगी घोड़े जैसी एनर्जी

Benefits Of Jaggery With Chana In Hindi: अगर आप नियमित गुड़ के साथ चने का नियमित सेवन करते हैं, तो यह न सिर्फ आपकी हड्डियों को मजबूत बनाएगा, बल्कि शरीर को फौलाद की तरह मजबूत बनाने में भी मदद करेगा। अगर आप नियमित सेवन करेंगे तो इससे सेहत को चमत्कारी फायदे मिलेंगे।

Image

Gud Chana Benefits In Hindi

Benefits Of Jaggery With Chana In Hindi: आपने अक्सर लोगों को गुड़ का सेवन करते देखा होगा। बहुत से लोग चीनी के बजाए गुड़ का सेवन करना पसंद करते हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि यह चीनी से अधिक स्वस्थ विकल्प होता है। इसमें शरीर के लिए कई जरूरी पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। इसमें कैल्शियम, आयरन के साथ-साथ कई अन्य जरूरी पोषक तत्व भी होते हैं। यह शरीर को भरपूर एनर्जी देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, जब आप गुड़ के साथ भुने हुए चने का सेवन करते हैं, तो इसके स्वास्थ्य लाभ कई गुणा बढ़ जाते हैं।

चना और गुड़ का कॉम्बिनेशन सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। जब शरीर को मजबूत और ताकतवर बनाने की बात आती है, तो पहलवान भी इनका सेवन करते हैं। भुने हुए चने खाने की भी अपने अलग फायदे हैं। इनमें भी कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन बी आदि जैसे जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह शरीर को फौलाद की तरह मजबूत बनाते हैं। इस लेख में हम आपको गुड़ और चना खाने के फायदे बता रहे हैं।

गुड़ और चना खाने के फायदे - Gud Chana Benefits In Hindi

खोखली हड्डियों में भरेगा कैल्शियम

आपको बता दें कि गुड़ और चना खाने से खोखली हड्डियों में कैल्शियम भरने में मदद मिलती है। यह हड्डियों को मजबूत बनाने और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी गंभीर बीमारी के खतरे को कम करती है। इसे हड्डियों के टूटने-फूटने या फ्रैक्चर का खतरा कम होता है।

मांसपेशियां बढ़ाएं

यह कॉम्बिनेशन शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने और उनके बेहतर विकास में मदद मिलती है। नियमित इनका सेवन करने से शरीर को फौलाद की तरह मजबूत बनता है।

थकान करे दूर

जिन लोगों को दिनभर बहुत थकान और कमजोरी महसूस होती है, उनके लिए यह एक बेहतरीन स्नैक है। इसे खाने के बाद शरीर में इंस्टेंट एनर्जी आती है। सिर्फ इतना ही नहीं, यह आपको लंबे समय तक एनर्जी प्रदान करता है।

वजन रखे कंट्रोल

आपको बता दें कि गुड़ और चना का सेवन वजन बढ़ाने या घटाने दोनों के लिए ही किया जा सकता है। इसे सही तरीके से आप अपनी बैलेंस डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

पाचन क्रिया को रखे दुरुस्त

आपको बता दें कि चने और गुड़ का कॉम्बिनेशन फाइबर से भरपूर होता है। यह आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और आंतों के स्वास्थ्य में सुधार करता है। आंतों में गुड बैक्टीरिया बढ़ाने में भी यह कॉम्बिनेशन कारगर है। इससे पाचन संबंधी समस्याएं दूर रहती हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article