हेल्थ

बरसात में खाना शुरू कर दें ये देसी चीजें, आयुर्वेद ने बताया सेहत के लिए अमृत, सर्दी-जुकाम के साथ ये बीमारियां रहेंगी दूर

Food To Have In Rainy Season As Per Ayurveda: अगर आप भी बरसात के बीमर नहीं पड़ना चाहते हैं, तो आपको आयुर्वेद के बताए इन रामबाण देसी चीजों को अपनी दैनिक डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। ये आपको इस दौरान होने वाली गंभीर बीमारियों से सेहतमंद रखने के साथ-साथ कई चमत्कारी फायदे भी देंगे।

Image

Food To Have In Rainy Season As Per Ayurveda

Food To Have In Rainy Season As Per Ayurveda: बरसात के मौसम में बारिश की बौछार में भीगना तो हम सभी को बहुत पसंद होता है। लेकिन इस मौसम में सेहत का भी खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। क्योंकि इस मौसम में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं और बीमारियां आए दिन लोगों को परेशान करती हैं। आयुर्वेद यह सुझाव देता है कि इस मौसम में अगर सेहतमंद रहना है, तो अपने खानपान का खास ध्यान रखना चाहिए। आयुर्वेद इस दौरान कुछ चीजों को डाइट में शामिल करने सुझाव देता है। इन चीजों का नियमित सेवन आपको बरसात में सेहतमंद रखने में मदद करेगा।

हेल्थ इन्फ्लूएंसर और आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. दीक्षा भावसार की मानें तो वर्षा ऋतु, मनमोहक मानसून का मौसम भारत में जून-सितंबर के बीच आता है। आयुर्वेद कहता है कि वर्षा ऋतु जल तत्व से जुड़ी है। यह पोषण, कायाकल्प और परिवर्तन का समय है। ऐसा माना जाता है कि इस मौसम के दौरान प्रकृति के गुणों में महत्वपूर्ण बदलाव आता है, जो हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल सकता है। ऐसे में अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है।

बरसात के मौसम में शरीर में क्या बदलाव होते हैं?

डॉ. दीक्षा के अनुसार, वर्षा ऋतु की नमी और आर्द्र स्थितियां हमारे शरीर के दोष पर भी प्रभाव डाल सकती हैं। इस मौसम में वात दोष बढ़ जाता है, जो गति को नियंत्रित करता है। इसे विशिष्ट आहार और जीवनशैली के माध्यम से संतुलित करने की आवश्यकता होती है। साथ ही, यह वह समय भी होता है जब हमारी पाचन अग्नि या क्रिया कमजोर हो जाती है। आयुर्वेद समग्र कल्याण के लिए इस मौसम के दौरान स्वस्थ पाचन तंत्र को बनाए रखने के महत्व पर जोर देता है। ऐसे में डाइट में कुछ फूड को शामिल करने से हमारी पाचन अग्नि फिर से जागृत होती है, इम्यूनिटी बढ़ती है और आम सर्दी और फ्लू से लड़ने में मदद मिलती है।

आयुर्वेद के अनुसार बरसात में स्वस्थ रहने के लिए खाएं ये फूड - Food To Have In Rainy Season As Per Ayurveda

1. हल्दी-नमक

इन दोनों ही मसालों का प्रयोग भोजन में करने के साथ-साथ आप गुनगुने पानी में मिलाकर गरारे भी कर सकते हैं। बस 250-300 मिलीलीटर पानी लें और इसमें 1 बड़ा चम्मच हल्दी और आधा चम्मच नमक डालें, इसे 5 मिनट तक उबालें। जब यह छूने लायक गर्म हो जाए, तो इससे गरारे करें और इम्यूनिटी बढ़ाएं।

2. शहद खाएं

सोते समय 1 चम्मच शहद का सेवन करें। लेकिन डायबिटीज रोगी इससे बचें। यह गले की समस्याओं को रोकने में मदद करता है।

3. तुलसी का काढ़ा

4-5 तुलसी की पत्तियों को थोड़े से पानी में उबालें, छान लें और इसे कमरे के तापमान पर आने दें। फिर इसमें शहद और अदरक मिलाएं और इसे घूंट-घूंट करके पिएं।

4. सोंठ का चूर्ण

एक बड़े बर्तन में पूरे दिन पीने के लिए पानी गर्म करने के लिए रख दें। इसमें आधा चम्मच सोंठ पाउडर डालें और उबलने दें। उसके बाद पानी को ठंडा करके बोतल या जग में स्टोर कर लें। पूरे दिन इस पानी का सेवन करें।

5. दूध में सोंठ मिलाकर पिएं

गले को आराम देने और अच्छी नींद लाने के लिए सोते समय गर्म दूध में सोंठ का पाउडर मिलाकर पीने से बेहतर कुछ नहीं है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article