Easy belly fat loss tips in hindi: क्या आपका पेट अकसर फूला हुआ रहता है? कपड़े टाइट हो जाते हैं और आईने में तोंद ढोलक जैसी दिखने लगती है? अगर हां, तो आप अकेले नहीं हैं। बहुत से लोग मानते हैं कि ये मोटापे की वजह से है, लेकिन असल में वजह पाचन गड़बड़ी और खानपान की गलत आदतें भी हो सकती हैं। बार-बार गैस बनना, एंटासिड का ज्यादा इस्तेमाल करना और प्रोसेस्ड फूड खाना, पेट को और बिगाड़ देते हैं। अच्छी बात ये है कि कुछ आसान और घरेलू बदलाव करके तोंद को पिचकाना और फ्लैट बनाना बिल्कुल संभव है।
प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाएं
रोज़मर्रा की भागदौड़ में लोग अक्सर पैकेज्ड और प्रोसेस्ड फूड पर निर्भर हो जाते हैं। इनमें रिफाइंड स्टार्च और इंडस्ट्रियल ऑयल होते हैं, जो आंतों में हानिकारक बैक्टीरिया बढ़ाते हैं। इससे गैस, अपच और ब्लोटिंग की समस्या लगातार बनी रहती है। अगर पेट सपाट रखना है तो ताजा और हल्का खाना चुनना सबसे जरूरी है।
इंटरमिटेंट फास्टिंग अपनाएं
हर थोड़ी देर में कुछ न कुछ खाने से पाचन को आराम नहीं मिलता। इंटरमिटेंट फास्टिंग यानी तय समय पर खाना खाने से शरीर को डिटॉक्स करने का मौका मिलता है। इससे न सिर्फ ब्लोटिंग कम होती है, बल्कि तोंद भी धीरे-धीरे अंदर जाने लगती है।
पाचन को मजबूत करें
एंटासिड का अधिक उपयोग करना शरीर के लिए हानिकारक है। ये पेट के एसिड को कम कर देते हैं और खाना पूरी तरह पच नहीं पाता। इससे पेट फूलता है और भारीपन महसूस होता है। बेहतर होगा कि ऐसे फूड्स लें जो पाचन को प्राकृतिक रूप से सपोर्ट करें और गट हेल्थ को बैलेंस में रखें।
संतुलित डाइट लें
भारतीय डाइट में अक्सर कार्ब्स ज्यादा और प्रोटीन कम होता है। यही कारण है कि पाचन तंत्र कमजोर पड़ जाता है और ब्लोटिंग बढ़ती है। अगर डाइट में हल्का प्रोटीन जैसे अंडा, दाल या मछली शामिल करें, तो इससे पाचन सुधरेगा और पेट जल्दी फ्लैट दिखने लगेगा।
सिर्फ दिखावट नहीं
फूली हुई तोंद सिर्फ दिखने की समस्या नहीं है, बल्कि ये पाचन और इम्यून सिस्टम से जुड़ा अलार्म भी हो सकता है। अगर समय रहते खानपान पर ध्यान दिया जाए तो ये समस्या जल्दी कंट्रोल में आ सकती है। साथ ही शरीर हल्का और एक्टिव भी महसूस करता है।
ढोलक जैसी तोंद को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। थोड़े-से बदलाव जैसे प्रोसेस्ड फूड से दूरी, इंटरमिटेंट फास्टिंग और संतुलित डाइट अपनाकर पेट की सूजन कम की जा सकती है। पाचन मजबूत होगा तो गैस, ब्लोटिंग और भारीपन से छुटकारा मिलेगा और कुछ ही समय में पेट सपाट नजर आएगा।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
