हेल्थ

Yoga Benefits : गर्मी से राहत पाने के लिए रोजाना करें ये खास प्राणायाम, तनाव होगा दूर और रहेंगे कूल-कूल

Sheetkari Pranayam Benefits In Hindi : भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए तरह-तरह के उपाय करने की सलाह आपको अक्सर दी जाती है। जिसमें समर ड्रिंक से लेकर कई तरह के आयुर्वेदिक उपाय शामिल हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक प्राणायाम भी आपको गर्मी की मार से बचाने में कारगर हो सकता है। जी हां आज हम आपको शीतकारी प्राणायाम करने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Image

benefits of sheetkari pranayam

Yoga Day 2025 : मई-जून का महीना आपकी सेहत के लिए काफी चुनौतियां लेकर आता है। क्योंकि इन महीनों में तापमान काफी ज्यादा होता है, जिससे आपकी सेहत पर काफी बुरा असर देखने को मिलता है। अधिक तापमान, लू और तेज धूप और उमस भरा वातावरण आपके लिए परेशानियां पैदा कर देता है। ऐसे में आपको खुद की सुरक्षा के लिए कुछ सावधानियां जरूर रखनी चाहिए। जी हां इन दिनों में आपको भरपूर पानी पीना, धूप से बचाव और इलेक्ट्रोलाइट्स का सेवन करने की सलाह जरूर दी जाती है। इस भीषण गर्मी से खुद का बचाव करने के लिए लोग एसी और कूलर जैसे संसाधनों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक नेचुरल तरीके से भी आप खुद को ठंडा रख सकते हैं। जी हां आज हम आपको गर्मी से राहत दिलाने वाले शीतकारी प्राणायाम को करने के अन्य फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

कैसे करें शीतकारी प्राणायाम - How To Do Sheetkari Pranayama

शीतकारी प्राणायाम को करने के लिए आप किसी एक आरामदायक आसन पर सुखासन में बैठ जाएं। अब अपनी रीढ़ को एकदम सीधा करें और अपने दांतों को एक-दूसरे से मिला लें। हालांकि आपको अपने होठों को खुला रखना है। अब आप दांतों के बीच से अंदर की ओर हवा खींचें। इस तरह आपको हवा से अपना शरीर पूरी तरह भर लेना चाहिए। अब अपनी क्षमता के अनुसार आप सांस को रोककर रखें और फिर दाहिनी नाक को बंद कर बायीं नाक से हवा बाहर निकाल दें। इस प्रोसेस को आप कम से कम 10 बार तक दोहरा सकते हैं।

शीतकारी प्राणायाम करने के फायदे - Health Benefits of Sheetkari Pranayama

  • शीतकारी प्राणायाम आपके शरीर को ठंडा करने में मदद करता है।
  • शीतकारी करने से आपका मन शांत होता है।
  • तनाव को दूर करने में शीतकारी प्राणायाम काफी कारगर होता है।
  • पाचन को दुरुस्त करने में शीतकारी प्राणायाम काफी कारगर होता है।
  • हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी शीतकारी प्राणायाम कारगर हो सकता है।
  • नींद न आने की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए शीतकारी प्राणायाम काफी फायदेमंद होता है।

डिस्क्लेमर - यह लेख केवल आपकी सामान्य जानकारी के लिए है। इसे हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह का विकल्प नहीं समझा जा सकता है। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी सलाह को अमल में लाने से पहले हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लेना बहुत जरूरी है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article