हेल्थ

Reduce Inflammation: मोटापा दूर करने के लिए करें ये 4 योगासन, शरीर की सूजन होगी कंट्रोल

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 5, 2022, 08:37 AM IST

Reduce inflammation: आमतौर पर अपने शरीर को हेल्दी -फिट और तनाव मुक्त रखने के लिए स्वस्थ आहार खाने के अलावा योग के साथ पुरानी सूजन से छुटकारा पाया जा सकता है। वहीं, स्ट्रेस लेवल को कम करने के लिए योग एक शानदार तरीका माना जाता है। आप कुछ योग आसनों को ट्राई कर सकते हैं।

Image

ये 4 तरह के योगासन करेंगे शरीर के इंफ्लेमेशन को दूर( प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • बॉडी की स्वेलिंग को कम करने में मदद कर सकते हैं ये योगासन
  • इन सरल योगासनों पुरानी सूजन से लड़ने में भी मदद मिलती है
  • योग के साथ स्वस्थ आहार खाना भी है जरूर

Reduce inflammation: संक्रमण, चोट, तनाव आदि से शरीर में सूजन आ सकती है। हालांकि जरूरी नहीं है कि सूजन एक बुरी चीज ही हो। आपकी पिछली चोट के साथ लालीमा, दर्द और सूजन आती है, तो यह संकेत देता है कि आपका शरीर खुद को ठीक करने की कोशिश कर रहा है। लेकिन एक अन्य प्रकार की सूजन है जिसका पता लगाना कठिन होता है। ऐसी सूजन को आइस पैक या गर्म पानी से ठीक नहीं किया जा सकता है और यह हृदय रोग, कैंसर, गठिया और यहां तक कि अल्जाइमर रोग जैसी स्थितियों से संबंधित है। पुरानी सूजन से निजात दिलाने में स्वस्थ आहार के अलावा, योग भी अहम रोल अदा कर सकता है।

एक शोध से यह भी पता चला है कि जो लोग नियमित रूप से योगा करते हैं, उनके शरीर में लेप्टिन और एडिपोनेक्टिन का लेवल अधिक होता है। ये दोनों ही नेचुरल केमिकल्स शरीर में सूजन को कम करने का काम करते हैं। हालांकि, जब सूजन लंबी और पुरानी हो जाती है, तो इसके कुछ गंभीर स्वास्थ्य प्रभाव हो सकते हैं। पुरानी सूजन पुरानी बीमारियों के विकास के साथ-साथ उम्र बढ़ने के दृश्य लक्षण पैदा कर सकती है।

1- वॉरियर पोज-2 (Warrior II Pose)

यह मुद्रा सूजन से निपटने के लिए एकदम सही बताई जाती है, इसे करने से सर्कुलेशन और श्वसन में सुधार आ सकता है और मांसपेशियों में दर्द को दूर करने में भी सहायक होता है। जब आपका परिसंचरण और श्वसन सही लेवल पर होता है, तो आपकी बॉडी तनाव से लड़ने और प्रभावी ढंग से काम में सहज महसूस करती है।

2- सेतु बंधासन ( Bridge pose)

ब्रिज पोज़ करने से आपकी छाती, रीढ़, गर्दन, और कूल्हों को एक अच्छा स्ट्रेच मिलता है। इसके अलावा इसे नियमित रुप से करने पर ब्लड सर्कुलेसन में भी सुधार लाता है और सूजन को दूर कर सकता है। इसके साथ ही ये आसनह चिंता और अवसाद कोखत्म करने में सहायता करता है।

3- उत्तानासन (Uttanasana)इस आसन को करने से हमारी बॉडी के इम्यूनिटी लेवल को बढ़ाने में मदद मिलती है। इसे करने से हिप्स, पिंडली,पीठ और टखनों को अच्छा स्ट्रेच मिलता है, जिससे सूजन में राहत मिलती है। ये आसन दिमाग को शांत करने और सिरदर्द , इंसोम्निया की दिक्कत को भी दूर कर सकता है।

4- बालासन (Child Pose)

इस आसन को हर रोज करने से पेट की चर्बी तो खत्म होती ही है, साथ-साथ सूजन में भी काफी हद तक राहत मिलती है। इस करने से सूजन के अलावा कई अन्य परेशानियों से भी छुटकारा मिल सकता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article