हेल्थ

Fatty Liver Symptoms: फैटी लिवर में शरीर से मिलते हैं ये संकेत, छुटकारा पाना के लिए खाएं ये सुपरफूड्स

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2022, 01:57 PM IST

Fatty Liver Symptoms: लिवर शरीर के पाचन तंत्र का सबसे अहम अंग होता है। लिवर में सूजन के कारण फैटी लिवर जैसी समस्या आ सकती है। जानिए फैटी लिवर होने पर शरीर क्या देता है संकेत। वहीं, किन सुपरफूड्स के जरिए आप फैटी लिवर की समस्या से पा सकते हैं छुटकारा।

Image

Fatty Liver

KEY HIGHLIGHTS
  • ·लिवर शरीर में पोषक तत्वों कोभी संग्रहीत करता है।
  • लिवर में सूजन से हो सकती है फैटी लिवर की समस्या।
  • कुछ सुपरफूड्स के जरिए मिलेगा फैटी लिवर की समस्या से छुटकारा।

Fatty Liver Symptoms: लिवर शरीर के पाचन तंत्र का सबसे जरूरी अंग है। लिवर कार्बोहाइड्रेट को तोड़कर उसे ग्लूकोज में तब्दील करता है। साथ ही ये शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है। ऐसे में लिवर को सुरक्षित और हेल्दी रखने के लिए जरूरी है कि इस पर ज्यादा भार न हो। लिवर में जब काफी ज्यादा फैट जमा हो जाता है,तो ये लिवर के स्वास्थय को प्रभावित करता है। इससे कई तरह की जटिलता आती है। मेडिकल की भाषा में इसे फैटी लिवर कहा जाता है।

फैटी लिवर दो तरीके के होते हैं। पहला शराब के कारण हुए फैटी लिवर और दूसरा वो फैटी लिवर जिसका कारण शराब न हो। पहले फैटी लिवर उन लोगों का होता है जो शराब पीते हैं। वहीं, दूसरे फैटी लीवर शराब न पीने वालों को भी हो सकता है। दोनों ही मामलो में साइरोसिस का खतरा होता है। फैटी लिवर होने पर शरीर कई तरह के संकेत देता है। फैटी लिवर के कुछ लक्षण हैं- पेट में सूजन, त्वचा के अंदर रक्त कोशिकाओं का बढ़ना, हथेली का लाल होना, त्वचा और आंखों में पीलापन आना।

फैटी लिवर के लिए खाएं ये सुपरफूड्स

ग्रीन टी और हल्दी

ग्रीन टी एंटी ऑक्सिडेंट से भरी होती है। ये आपके इम्यून को बढ़ाने और फैटी लिवर की समस्या को कम करने में भी कारगर है। वहीं, किचन में मौजद हल्दी एंटीबायोटिक गुणों से भरी होती है। अगर आप कच्ची हल्दी का जूस या काढ़ा पीना शुरू कर दें तो ये आपके लिवर की स्थिति को सुधार देता है। कच्ची हल्दी का काढ़ा फैटी लिवर और सूजन दोनों को खत्म करता है।

जीरा और कॉफी

किचन में मौजूद जीरा लीवर की सूजन को कम करता है। जीरे को रात भर एक गिला पानी में भिगो दें। इसके बाद सुबह तक इसे उबालें। इसके बाद एक कप पानी को पी लें। वहीं, कॉफी फैटी लिवर के लिए बेहद कारगर होता है। इसमें क्लोरोजेनिक एसिड होता है। ये लिवर की सूजन को कम करता है। वहीं, यह फाइब्रोसिस को कम करने में भी बहुत फायदेमंद होता है।

अखरोट में ओमेगा-3 होता है। रोजाना चार अखरोट खाने से लिवर की सूजन को तेजी से खत्म करता है। यदि आप फैटी लिवर से जूझ रहे हैं तो शराब और जंक फूड से बिल्कुल दूर रहें।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुतलेखमेंसुझाएगएटिप्सऔरसलाहकेवलआमजानकारीकेलिएहैंऔरइसेपेशेवरचिकित्सासलाहकेरूपमेंनहींलियाजासकता।)

End of Article