हेल्थ

Pregnancy Diet Tips: प्रेग्नेंसी में भूलकर भी ना करें इन चीजों का सेवन, मिसकैरेज की बढ़ जाती है संभावना

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Mar 29, 2023, 03:26 PM IST

गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर हेल्दी फूड्स का सेवन करने की सलाह देते हैं। गर्भवती महिलाओं को डाइट में प्रोटीन, कैल्शियम, फैट, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स वाले फूड्स का सेवन करने की सलाह दी जाती है। वहीं कुछ फूड्स ऐसे हैं जिनका प्रेग्नेंसी में भूलकर भी सेवन नहीं करना चाहिए। जानें कौन कौन से फूड्स हैं शामिल।

Image

प्रेग्नेंसी में इन फूड्स का ना करें सेवन (Source:istock)

Pregnancy Diet Tips: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को अपने खान पान का बेहद खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है क्योंकि महिलाएं जितना अपनी सेहत का ध्यान रखेंगी, बच्चा उतना ही सेहतमंद पैदा होगा। डॉक्टर्स गर्भवती महिलाओं को खाने पीने का बेहद खास ध्यान रखने को कहते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि खान पान का असर सीधा उनके गर्भ में पल रहे भ्रूण पर पड़ता है। गर्भवती महिलाओं को डाइट में प्रोटीन, कैल्शियम, फैट, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर फूड्स का सेवन करने की सलाह दी जाती है। हालांकि कुछ ऐसे फूड्स भी हैं जिन्हें प्रेग्नेंसी में भूलकर भी नहीं खाना चाहिए।

प्रेग्नेंसी में इन फूड्स का ना करें सेवन

पपीता

प्रेग्नेंसी में गर्भवती महिलाओं को भूलकर भी पपीते का सेवन नहीं करना चाहिए। पपीता खाने से मिसकैरेज होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में प्रेग्नेंसी के दौरान पपीता खाने से बचें।

कच्चा अंडा

गर्भवती महिलाओं को कच्चे अंडे का भी सेवन नहीं करना चाहिए। कच्चे अंडे में साल्मोनेला नाम का बैक्टीरिया पाया जाता है जो भ्रूण को नुकसान पहुंचा सकता है। कच्चे अंडे के सेवन से गर्भवती महिलाओं को उल्टी, मतली, दस्त, पेद दर्द या बुखार जैसी समस्याएं हो सकती है।

कच्चा या अधपका मांस

गर्भवती महिलाओं को कच्चा या अधपका मांस खाने से भी बचना चाहिए। कच्चा या अधपका मांस में ऐसे बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो भ्रूण को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

चीज

गर्भवती महिलाओं को चीज का भी सेवन करने से बचना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो चीज़ से लिस्टीरिया का खतरा होता है। लिस्टीरिया एक बैक्टीरिया होता है जो प्रेग्नेंट महिलाओं और भ्रूण को नुकसान पहुंचा सकता है।

सीफूड

प्रेग्नेंट महिलाओं को सीफूड खाने से भी बचना चाहिए। गर्भवती महिलाएं शार्क, स्वॉर्डफिश, मार्लिन, ऑक्टोपस, ऑयस्टर्स और लॉबस्टर्स जैसे सीफूड से दूरीबनाएं।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article