हेल्थ

गर्मी में बेहोशी और चक्कर के हो सकते हैं ये 5 बड़े कारण, बचाव के लिए तुरंत अपनाएं ये घरेलू उपाय

Dizziness In Summer: गर्मी के मौसम में बेहोशी और चक्कर आने की समस्या बढ़ जाती है। इसके कई सारे कारण हो सकते हैं। आज हम आपको इसी कारण और साथ ही इससे बचाव के बारे में डिटेल में बताने वाले हैं।

Image

Dizziness In Summer Season Reason And Home Remedies For Treatment

Dizziness In Summer: चक्कर आना या सिर घूमना बहुत आम बात है। इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे कि ज्‍यादा समय भूखे पेट रहना, कमजोरी या अन्‍य कोई वजह जिसकी वजह से आप अचानक बेहोश गिर पड़ते हैं। वैसे कई बार तो चक्‍कर ज्‍यादा देर बैठे रहने के बाद अचानक उठने पर भी आते हैं, जिसमें आपको लगता है मानो पूरी धरती गोल-गोल घूम रही हो। इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण है ब्रेन में ब्लड सर्कु लेशन सही से न होना। अचानक और बार-बार चक्‍कर आने की स्थिति को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे में आप अपने घर पर रखी कुछ चीजों का इस्‍तेमाल कर उपचार कर सकते हैं।

गर्मी में बेहोशी और चक्कर आने के कारण-

1) डिहाइड्रेशन

गर्मी के मौसम में ज्यादातक मामलों में बेहोशी या चक्कर आने का मुख्य कारण डिहाइड्रेशन होता है। इसलिए इस मौसम में शरीर में पानी की कमी न होने दें और डाइट में ऐसे फल और सब्जियों को शामिल करें।

2) अचानक से तापमान में बदलाव

गर्मी में AC से अचानक बाहर निकलने पर आपका शरीर मौसम में हुए अचानक बदलाव में खुद को एडजस्ट नहीं कर पाता है और इसके कारण बेहोशी और चक्कर आने की समस्या हो सकती है।

3) लू लगना

इसके अलावा लू लगने के कारण भी अचानक से बेहोशी और चक्कर आने की समस्या हो सकती है। ऐसे में गर्मी के मौसम में बेवजह बाहर न निकलें।

4) एयर फ्लो में दिक्कत

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कम हवादार जगह पर काम करने या रहने से सिर में भारीपन महसूस हो सकता है और इसकी वजह से आपको बेहोशी और चक्कर आने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

5) अधिक सूर्य के संपर्क में रहना

इस मौसम में ज्यादा देर तक धूप में रहने के कारण (सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक) बेहोशी और चक्कर आने की समस्या हो सकती है।

क्या हैं बचने के घरेलू उपाय-

1) पानी-लौंग

सिर चकराने पर आधा गिलास पानी में दो लौंग डालकर उसे उबाल लें और फिर उस पानी को पी लें। इस पानी को पीने से लाभ मिलता है।

2) मुनक्का-सेंधा नमक

20 ग्राम मुनक्का घी में सेंककर सेंधा नमक डालकर खाने से चक्कर आने बंद हो जाते है।

3) धनिया-आंवला पाउडर

चक्कर आने पर धनिया पाउडर दस ग्राम तथा आंवले का पाउडर दस ग्राम लेकर एक गिलास पानी में भिगो कर रख दें। सुबह अच्छी तरह मिलाकर पी लें। इससे चक्कर आने बंद हो जाते है।

4) खरबूजे के बीज

खरबूजे के बीजों को पीसकर घी में भुन लें। अब इसकी थोड़ी थोड़ी मात्रा सुबह शाम लें, इससे चक्कर आने की समस्या में बहुत लाभ होता है।

ध्यान रहे कि जिन लोगों को चक्कर आते हैं उन्हें दोपहर के भोजन के 2 घंटे पहले और शाम के नाश्ते में फलों का जूस पीना चाहिए। रोजाना जूस पीने से चक्कर आने बंद हो जाएंगे। लेकिन ध्यान रखें कि जूस में किसी प्रकार का मीठा या मसाला नहीं डालें सदा जूस पियें। जूस की जगह चाहें तो ताजे फल भी खा सकते हैं।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article