हेल्थ

डायबिटीज के मरीज भूलकर भी न खाएं ये 4 फल, तेजी से बढ़ने लगता है ब्लड शुगर, डॉक्टर भी हो जाएंगे परेशान

डायबिटीज के मरीजों को खाने का ख्याल थोड़ा ज्यादा रखने की जरूरत होती है। लेकिन अक्सर हम कुछ ऐसी चीजें हेल्दी समझकर खा लेते हैं, जो हमारे शुगर को बढ़ाने का काम काम करती हैं। आज ऐसे ही 4 फलों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। जो शुगर पेशेंट्स को नहीं खाने चाहिए।

Image

sugar patients shound not these fruits

डायबिटीज एक ऐसा रोग है, जिसमें हमारे शरीर का ग्लूकोज लेवल बढ़ा हुआ रहता है। क्योंकि हमारा शरीर शरीर के ग्लूकोज का ठीक से इस्तेमाल नहीं कर पाता है। यही कारण है कि डायबिटीज के मरीजों को खानपान का चुनाव सही तरीके से करने की सलाह दी जाती है। ज्यादातर लोग शुगर होने पर केवल मीठा खाना छोड़ देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ हेल्दी दिखने वाले फल भी आपके शुगर लेवल को बढ़ा सकते हैं। आज हम आपको 4 ऐसे फलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके शुगर लेवल को बढ़ा सकते हैं।

आम

गर्मियों में भरपूर मिलने वाला आम लोग खूब चाव से भी खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसमें फ्रुक्टोज की मात्रा काफी ज्यादा होती है। यही कारण है कि डायबिटीज के मरीजों को आम का सेवन नहीं करना चाहिए। ये आपके शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकता है।

केला

सेहत के लिए केला का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि डायबिटीज के मरीजों के लिए पका हुआ केला काफी नुकसान पहुंचा सकता है। क्योंकि इसमें पकने के साथ-साथ नेचुरल शुगर बढ़ने लगती है।

लीची

गर्मियों में मिलने वाला रसीला फल लीची आपको रिफ्रेश कर देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसमें मौजूद नेचुरल शुगर आपके ब्लड शुगर काउंट को तेजी से स्पाइक करती है। यही कारण है कि डायबिटीज के मरीजों को लीची का सेवन काफी नुकसान पहुंचा सकता है।

अंगूर

विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर अंगूर का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंगूर में नेचुरल शुगर की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है, जो शुगर रोगियों के लिए खतरनाक हो सकती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article