हेल्थ

सुबह उठते ही डायबिटीज के मरीज सबसे पहले पी लें ये ड्रिंक, बिना इंसुलिन और दवा के कंट्रोल होगा ब्लड शुगर

डायबिटीज के मरीजों के लिए अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में वह रोजाना दवाओं का सहारा लेकर अपने शुगर लेवल को कंट्रोल करने का प्रयास करते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी ड्रिंक्स बताने जा रहे हैं, जो आपके शुगर लेवल को नेचुरली कंट्रोल कर सकते हैं।

Image

drink for diabetic patinets

डायबिटीज लाइफस्टाइल से जुड़ी एक गंभीर समस्या है, जिसे खानपान और लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी बदलाव करके कंट्रोल किया जा सकता है। ये बीमारी धीरे-धीरे मरीज को मौत के करीब ले जाती है ऐसा कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा। डायबिटीज के मरीज को अपना ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखने की सलाह दी जाती है। जिसके लिए दवाओं का सेवन रोजाना करना पड़ता है, वहीं शुगर लेवल बहुत ज्यादा हो जाए तो इसके लिए इंसुलिन भी लेना पड़ता है। इंसुलिन एक हार्मोन है जो हमारे शुगर लेवल को कंट्रोल करने का काम करता है। हालांकि ये हार्मोन हमारे शरीर में बनता है। लेकिन जब इसका प्रोडक्शन शरीर में कम हो जाता है, तो इसे इंजेक्शन के माध्यम से लिया जाता है। आज हम आपको शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए कुछ ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

गर्म पानी और नींबू

सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने के फायदों के बारे में तो आपने जरूर सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस गर्म पानी में नींबू निचोड़कर पीने से डायबिटीज के मरीजों को बहुत लाभ मिलता है। नींबू में मौजूद विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने का काम करते हैं।

आंवला जूस

आंवला में विटामिन सी की मात्रा भरपूर पाई जाती है। इसके अलावा एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर आंवला हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करता है। आंवला हमारे शरीर में इंसुलिन के उत्पादन को भी बढ़ाने का काम करता है, यही कारण है कि सुबह आंवला जूस पीने से हमारा ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

दालचीनी की चाय

दालचीनी खाने का स्वाद बढ़ाने वाला एक शानदार मसाला है। ये हर भारतीय की रसोई में जरूर मौजूद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दालचीनी न सिर्फ आपके खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि ये आपके ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करती है। रोज सुबह दालचीनी की चाय बनाकर पीने से शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article