हेल्थ

Summer Drink: चुभती-जलती गर्मी में ठंडा रहने के लिए पिएं ये देसी कोल्ड ड्रिंक, इन समस्याओं की भी कर देगी छुट्टी

Desi Cold Drink Chana Sattu Benefits In Summer: गर्मियों में सत्तू पीने के के जबरदस्त फायदे हैं। यह पोषण से भरपूर ड्रिंक शरीर की गर्मी को कम करता है और इस दौरान होने वाली कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाता है। यह ज्यादातर लोगों के गर्मियों की पसंदीदा ड्रिंक्स में से एक है।

Image

Desi Cold Drink Chana Sattu Benefits In Summer

Desi Cold Drink Chana Sattu Benefits In Summer: गर्मियां शुरू हो चुकीं हैं। अब लोग गर्मी में कूल रहने के लिए दिनभर AC में बैठेंगे और तरह-तरह की कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन करें। लेकिन क्या आप जानते हैं, कोला, सोडा और अन्य कार्बोनेटेड ड्रिंक्स आदि पीने से आपको कुछ समय के भले ही ठंडा महसूस हो सकता है, लेकिन रेगुलर और दिन में कई-कई बार इनका सेवन सेहत को गंभीर नुकसान भी पहुंचा सकता है। जबकि हमारे पास ऐसे कई अन्य विकल्प मौजूद हैं, जो प्राकृतिक रूप से शरीर को ठंडा रखने में मदद कर सकते हैं और सेहत के लिए बहुत फायदेमंद भी होते हैं। हमारे पास तरह-तरह की देसी ड्रिंक्स भी हैं, जो गर्मी को मात देने में मदद करती हैं। इनमें से एक सेहत के लिए बहुत लाभकारी ड्रिंक है चने का सत्तू। गर्मियों में सत्तू पीने के के जबरदस्त फायदे हैं। यह पोषण से भरपूर ड्रिंक शरीर की गर्मी को कम करता है और इस दौरान होने वाली कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाता है। यह ज्यादातर लोगों के गर्मियों की पसंदीदा ड्रिंक्स में से एक है। गर्मियों में इसे पीने से सेहत को क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं, इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की।

गर्मियों में चने का सत्तू पीने के फायदे - Benefits Of Drinking Chana Sattu In Summer

गर्मी को दे मात

चने के सत्तू को देसी कोल्ड ड्रिंक इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इसे पीने से शरीर में ठंडक आ जाती है और बॉडी रिलैक्स होती है। यह आपको गर्म मौसम में भी ठंडे का एहसास कराता है।

हाइड्रेटिंग ड्रिंक है

सत्तू पीने से शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है, जो गर्मियों के दौरान होने वाली सबसे आम समस्याओं में से एक है। यह आपको उल्टी-दस्त, शरीर का अधिक तापमान और बुखार आदि से बचाता है।

वेट लॉस में करे मदद

जो लोग वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए एक नेचुरल वेट लॉस ड्रिंक है। इसे पीने से शरीर को जरूरी पोषण मिलता है और पेट भी भरा रहता है। यह कैलोरी में कम है और प्रोटीन से भरपूर होती है। इसे पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और वजन कम करने में मदद मिलती है।

गर्मियों में पाचन संबंधी समस्याओं से बचाए

जिन लोगों को गर्मियों एसिडिटी, पेट में गैस, ब्लोटिंग और अन्य गैस्ट्रिक समस्याएं परेशान करती हैं, उनके लिए यह बहुत लाभकारी ड्रिंक है। इसे पीने से पेट की गर्म शांत होती है और आंतें स्वस्थ रहती है। इस तरह यह वेट लॉस में मदद करता है।

गर्म हवाओं से बचाए

गर्मियों में जैसे ही गर्म हवाएं चलना शुरू होती है, लोग लू की चपेट में आ जाते हैं, जिसकी वजह से वे बीमार पड़ जाते हैं। ऐसे में सत्तू ड्रिंक का रोज सेवन करने से इससे बचाव में मदद मिल सकती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article