हेल्थ

Delhi-NCR Air Pollution: क्या दिल्ली की जहरीली हवा से बचा पाएगा नॉर्मल मास्क? जानें इसके प्रदूषण में कौन सा मास्क करेगा बचाव

Best Face Mask for Air Pollution: दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण का लेवल काफी खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है। जिसमें लोगों का जीना मुहाल हो गया है। आपको बता दें कि इस प्रदूषण के बीच फेस मास्क लगाने की सलाह हेल्थ एक्सपर्ट देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कौन सा मास्क आपके लिए कारगर साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

Image

face mask for air pollution

Best Face Mask For Delhi -NCR Pollution: दिल्ली-एनसीआर में इस समय हवा में फैले जहर ने लोगों ने अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया है। जिससे इलाके के अस्पतालों में सांस की बीमारियों से जुड़े मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है। लगातार खराब होती वायु की गुणवत्ता के बीच लोगों का सांस लेना भी मुश्किल होता जा रहा है। ऐसे में अपना बचाव करने के लिए लोगों को फेस मास्क का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस गंभीर वायु प्रदूषण से आपको बचाने के लिए सर्जिकल मास्क या कपड़े का साधारण मास्क कितना कामयाब है। इसके साथ ही जानें कौन सा मास्क लगाना है बेस्ट?..

वायु प्रदूषण से बचाव के लिए कौन सा मास्क लगाएं?

हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो हवा में मौजूद पीएम 2.5 और पीएम 10 जैसे कण हमारे फेफड़ों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। जिन्हें रोकने में साधारण सर्जिकल मास्क या कपड़े वाले मास्क नाकाम साबित होते हैं। इसलिए हवा की इतनी खराब गुणवत्ता में हेल्थ एक्सपर्ट इन मास्क को न लगाने की सलाह देते हैं।

N95 मास्क का करें इस्तेमाल

हवा की खराब की गुणवत्ता और पीएम 2.5 और पीएम 10 जैसे कणों से अपना बचाव करने के लिए आपको n95 मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि N95 मास्क ही इन कणों को रोकने में सक्षम होता है। हालांकि इस बात का ध्यान जरूर रखें कि यह मास्क ठीक तरीके से पहना हुआ हो। क्योंकि सही से न पहनने से इसका उपयोग किसी मतलब का नहीं होता।

मास्क की सफाई है जरूरी?

हालांकि आपको N95 मास्क का इस्तेमाल करने से पहले इसकी कुछ सावधानियों का ध्यान रखना चाहिए। जी हां इस मास्क का इस्तेमाल बार-बार करने से इसकी फिल्टर करने की क्षमता कम हो जाती है। क्योंकि इसमें लगा फिल्टर प्रदूषण से जाम होने लगता है। इसलिए जरूरी है कि आप इस फिल्टर को समय-समय पर बदलते रहें। या इसकी सफाई करते रहें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article