हेल्थ

छोटी सी पत्ती का बड़ा कमाल, सुबह-सुबह खाने से बढ़ेगी आंखों की रोशनी, दूर रहेंगी कई गंभीर बीमारियां

Curry Leaves benefits In Hindi: आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि हमारे किचन में कुछ ऐसे छोटे पत्ते मौजूद हैं जो न सिर्फ भोजन का स्वाद बढ़ाने में करते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। इन्हें सुबह-सुबह खाने से आंखों की रोशनी बढ़ा सकती है और शरीर को कई गंभीर बीमारियों से बचा सकती है। यह पाचन मजबूत करने, डायबिटीज कंट्रोल करने, दिल और लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। चलिए जानते हैं इसके बारे में....

Image

Curry Leaves benefits In Hindi

Curry Leaves benefits In Hindi: अक्सर हम अपने खाने में करी पत्ते का इस्तेमाल सिर्फ खुशबू और स्वाद बढ़ाने के लिए करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये छोटी-सी हरी पत्ती आपके स्वास्थ्य के लिए किसी टॉनिक से कम नहीं है? खासकर अगर इसे सुबह-सुबह खाली पेट खाया जाए, तो यह आंखों की रोशनी बढ़ाने, पाचन सुधारने और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव में मदद कर सकती है। इसमें मौजूद विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं। आइए जानते हैं, कैसे यह साधारण-सी दिखने वाली पत्ती आपके लिए सेहत का खजाना साबित हो सकती है।

आंखों की रोशनी बढ़ाने में फायदेमंद

करी पत्ते में विटामिन A और बीटा-कैरोटीन होता है, जो आंखों की मांसपेशियों को मजबूत करता है और नजर को तेज बनाता है। नियमित सेवन से आंखों में ड्राईनेस, थकान और कमजोर दृष्टि की समस्या दूर हो सकती है।

डायबिटीज कंट्रोल करने में सहायक

करी पत्ते का सुबह सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। यह इंसुलिन की कार्यक्षमता बढ़ाकर शरीर में शुगर के संतुलन को बनाए रखता है, जिससे डायबिटीज के मरीजों को फायदा मिलता है।

पाचन को दुरुस्त रखे

करी पत्ता फाइबर और पाचन एंजाइम से भरपूर होता है, जो गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी दिक्कतों को दूर करता है। इसे खाने से भूख भी अच्छी लगती है और पेट हल्का महसूस होता है।

दिल और लिवर की सुरक्षा

इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और दिल को मजबूत बनाते हैं। साथ ही यह लिवर को डिटॉक्स करने और उसे स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।

खून की कमी दूर करने में मददगार

करी पत्ते में आयरन और फॉलिक एसिड मौजूद होता है, जो खून की कमी यानी एनीमिया को दूर करने में मदद करता है। इससे शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और थकान कम होती है।

छोटी मगर बड़े काम की चीज

करी पत्ता कोई साधारण पत्ता नहीं, बल्कि सेहत का खजाना है। सुबह खाली पेट इसका सेवन आंखों की रोशनी बढ़ाने से लेकर डायबिटीज कंट्रोल करने और दिल-लिवर की सेहत को सुरक्षित रखने तक, कई फायदे देता है। बस इसका इस्तेमाल संतुलित मात्रा में करें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लें, ताकि इसके सारे फायदे बिना किसी नुकसान के मिल सकें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article