हेल्थ

दही या योगर्ट क्या होता है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद, एक दूसरे से कैसे होते हैं अलग, जानें दोनों में अंतर

Curd Vs Yogurt Which Is Better In Hindi: आपने अक्सर देखा होगा कि कुछ लोग दही खाते हैं, तो वहीं कुछ योगर्ट का सेवन करते हैं। लेकिन हम में से ज्यादातर लोग ऐसे हैं जिन्होंने कभी योगर्ट का सेवन नहीं किया है। ऐसे में बहुत से लोग इस बात को लेकर असमंजस में रहते हैं कि आखिर दोनों में क्या अंतर है और ज्यादा फायदेमंद कौन है? यहां जानें सबकुछ...

Image

Curd Vs Yogurt Which Is Better Best Healthier In Hindi

Curd Vs Yogurt Which Is Better In Hindi: दही और योगर्ट ये दोनों ही हमारे खाने का अहम हिस्सा हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये एक-दूसरे से अलग होते हैं? अक्सर लोग मान लेते हैं कि दोनों एक ही चीज हैं, लेकिन इनकी बनाने की प्रक्रिया, स्वाद और सेहत पर असर अलग-अलग होता है। आपने अक्सर देखा होगा कि कुछ लोग दही खाना पसंद करते हैं, तो कुछ योगर्ट खाने की सलाह देते हैं। ऐसे में बहुत से लोग इस बात को लेकर काफी कंफ्यूज रहते हैं कि आखिर दोनों मे अंतर क्या है? सेहत के लिहाज से क्या ज्यादा फायदेमंद है? अगर आप भी इस कंफ्यूजन में हैं तो आइए आसान भाषा में समझते हैं दोनों के बीच का अंतर।

दही और योगर्ट बनने की प्रक्रिया में क्या फर्क है - Difference Between Curd And Yogurt In Hindi

दही (Curd)

दही हमारे घरों में पारंपरिक तरीके से जमाया जाता है। गरम दूध में थोड़ी सी जमी हुई दही मिला दो और कुछ घंटों में यह तैयार हो जाता है। इसमें प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले बैक्टीरिया दूध को फर्मेंट कर देते हैं, जिससे दही का खट्टा स्वाद आता है।

योगर्ट (Yogurt)

योगर्ट बनने की प्रक्रिया थोड़ी अलग होती है। इसमें खास तरह के बैक्टीरिया (लैक्टोबैसिलस बुल्गारिकस और स्ट्रेप्टोकॉकस थर्मोफिलस) डाले जाते हैं, जो इसे गाढ़ा और मलाईदार बनाते हैं। इसे एक नियंत्रित तापमान पर जमाया जाता है, जिससे यह स्टोर करने लायक ज्यादा समय तक टिक सकता है।

स्वाद और बनावट में क्या अंतर है - Difference Between Curd And Yogurt In Texture In Hindi

दही हल्का खट्टा होता है और इसकी बनावट थोड़ी नरम होती है। कभी-कभी यह थोड़ा पतला भी हो सकता है, खासकर अगर घर में जमाया गया हो।

योगर्ट दही से ज्यादा गाढ़ा और मलाईदार होता है। इसका स्वाद भी कम खट्टा होता है, इसलिए कई लोग इसे ज्यादा पसंद करते हैं।

पोषण और सेहत के लिए कौन बेहतर है - Which Is High In Nutrition In Hindi

दही में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन B12 और अच्छे बैक्टीरिया (प्रोबायोटिक्स) होते हैं, जो हमारी पाचन क्रिया को दुरुस्त रखते हैं।

योगर्ट भी सेहत के लिए बेहतरीन है। इसमें दही के मुकाबले ज्यादा प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो हमारी आंतों को और ज्यादा हेल्दी रखते हैं।

अगर आपकी पाचन शक्ति कमजोर है या पेट से जुड़ी कोई समस्या रहती है, तो योगर्ट आपके लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। वहीं, दही भी सेहत के लिए बहुत अच्छा है, खासकर अगर आप रोज़ाना इसे खाते हैं।

वजन घटाने और मसल्स बनाने में कौन फायदेमंद - Curd Vs Yogurt Which Is Better For weight Loss muscle Gain In Hindi

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो योगर्ट बेहतर ऑप्शन है क्योंकि इसमें फैट कम और प्रोटीन ज्यादा होता है। अगर मसल्स बनाना चाहते हैं, तो दोनों ही अच्छे हैं, लेकिन ग्रीक योगर्ट (Greek Yogurt) प्रोटीन से भरपूर होता है और जिम जाने वालों के लिए बेस्ट ऑप्शन माना जाता है।

क्या दही और योगर्ट एक साथ खा सकते हैं - Can We Eat Curd And Yogurt Together In Hindi

हां, लेकिन इसकी जरूरत नहीं होती है। दोनों के अपने अलग-अलग फायदे हैं, इसलिए जो आपको पसंद आए, वही खाएं। अगर आपको ज्यादा खट्टा पसंद नहीं है, तो योगर्ट ट्राय कर सकते हैं। अगर आपको नेचुरल चीजें ज्यादा पसंद हैं, तो घर पर जमा हुआ दही बेस्ट रहेगा।

दही या योगर्ट दोनों में कौन ज्यादा बेहतर है - Curd Vs Yogurt Which Is Better In Hindi

अगर पारंपरिक और नेचुरल चीजें पसंद हैं, तो दही खाएं। अगर ज्यादा प्रोबायोटिक्स और मलाईदार टेक्सचर पसंद है, तो योगर्ट ट्राय करें। दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद हैं, बस अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से इन्हें अपनी डाइट में शामिल करें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article